1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Spiderman के बर्थ डे पर लगा पोस्टर, गर्लफ्रेंड, बेस्ट फ्रेंड और आयरन मैन ने दी बधाई

Spiderman के बर्थ डे पर लगा पोस्टर, गर्लफ्रेंड, बेस्ट फ्रेंड और आयरन मैन ने दी बधाई

स्पाइडरमैन यानी टॉम हॉलैंड का बर्थडे 1 जून को मनाया जाता है। उनका जन्म 1 जून 1996 को हुआ था। टॉम हॉलैंड ने बेहद ही कम उम्र में अपनी जगह Avengers में पक्की कर ली थी। Avengers में वे सबसे कम उम्र के सुपरहीरो माने जाते हैं।

Spiderman के बर्थडे पर लगा पोस्टर- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA Spiderman के बर्थडे पर लगा पोस्टर

न्यूयॉर्क की गलियों में झूलते हुए, हमारे प्यारे सुपरहीरो स्पाइडरमैन यानी पीटर पार्कर (टॉम हॉलैंड) का 1 जून को जन्मदिन था। जिसे पूरी दुनिया के फैन्स ने बड़ी धूमधाम से मनाया। ऐसे में भारत में भी स्पाइडरमैन के फैन्स ने उनका बर्थडे बहुत ही धूमधाम से मनाया। इतना ही नहीं कई शहरों में स्पाइडरमैन को बर्थडे विश करते हुए पोस्टर भी लगाए गए। जिसकी एक झलक Marvel India ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की है। 

वायरल हुआ पोस्टर

इस वायरल पोस्टर में देखा जा सकता है कि टॉम हॉलैंड जो कि स्पाइडरमैन हैं, उनकी बड़ी सी तस्वीर लगी हुई है और इस तस्वीर में जन्मदिन का बधाई संदेश लिखा गया है। जिस पर लिखा है- "जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं टॉम हॉलैंड जी।" साथ ही टॉम हॉलैंड के कुछ शुभ चिंतकों की भी तस्वीर लगी हुई है। जिसमें वे इस खास मौके पर उन्हें जन्मदिन की बधाइयां देते हुए दिख रहे हैं। उनके शुभचिंतकों में उनकी गर्लफ्रेंड MJ, बेस्ट फ्रेंड नेड, और Tony Stark यानी आयरन मैन की फोटो लगी हुई है। 

'Happy Birthday Spiderman'

वायरल पोस्टर के कैप्शन में लिखा है- "टॉम हॉलैंड की जय हो!" अब ये पोस्टर किसने लगाया, ये तो एक रहस्य ही है, जिसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। वैसे पोस्ट के कमेंट सेक्शन में कुछ लोगों का कहना है कि इसे Marvel के ग्राफिक डिजाइनर ने अपने ऑफिस में बैठकर बनाया होगा। जो सिर्फ एक वर्चुअल पोस्टर है और इस पोस्टर का वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है। इस पोस्ट पर तमाम लोगों के भी मजेदार कमेंट देखने को मिले। जिसमें एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- भंडारा स्टार्क टावर के नीचे रखा है, सब आ जाना। दूसरे ने लिखा- हृदय सम्राट सर्व प्रिय मकोड़ा मानव स्पाइडरमैनवा जी को जन्मदिवस की अनेकों शुभकामनाएं! आपके जाल दिन दुगने रात चौगुने निकले और आप MJ भौजी को ब्याह कर जल्दी छोटे-छोटे मकड़े लाइए। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

ऐसी पड़ोसन हो तो फिर पड़ोसियों की मौज ही मौज है! छत पर लटके-झटके दिखाते हुए रील बना रही लड़की का Video हुआ वायरल

Motorcycle बनाने वाली कंपनियों में छाया डर का माहौल, बंदे ने साइकिल में मोटर फिट कर बना दी बाइक, Video हुआ वायरल