A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अजगर के साथ ले रहा था सेल्फी, सांप ने तुरंत ही दे दिया Love Bite

अजगर के साथ ले रहा था सेल्फी, सांप ने तुरंत ही दे दिया Love Bite

जंगली जानवर हमारे मनोरंजन के लिए नहीं हैं। वे अपने नियमों से चलते हैं, और उनकी दुनिया में दखल देना हमें भारी पड़ सकता है। लाइक्स, व्यूज और फॉलोअर्स की चाहत में हम अक्सर ये भूल जाते हैं कि प्रकृति के साथ खिलवाड़ करना कितना खतरनाक है।

सांप के साथ सेल्फी लेता शख्स- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@STREETDOGSOFBOMBAY सांप के साथ सेल्फी लेता शख्स

सोशल मीडिया का जमाना है, जहां हर कोई 'वायरल' होने की रेस में दौड़ रहा है। लेकिन कभी-कभी ये रेस इतनी खतरनाक हो जाती है कि जान पर बन आती है। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक की सेल्फी लेने की सनक उसे अजगर के जबड़े तक ले गई। यह वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पेज @streetdogsofbombay पर शेयर किया गया है।

युवक को सांप ने काटा

दरअसल, ये वीडियो उस पल का है जब एक विशालकाय अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जा रहा था। आसपास भीड़ जमा थी, हर कोई इस अजगर को करीब से देखने और अपने फोन में कैद करने की होड़ में था। तभी एक शख्स ने सोचा, "क्यों न थोड़ा स्टाइल मार लिया जाए?" बस, फिर क्या! ये जनाब अजगर के पास पहुंच गए और सेल्फी लेने की जुगत में लग गए। लेकिन अजगर को शायद भाई का ये 'पोजबाजी' पसंद नहीं आई। वीडियो में साफ दिखता है कि जैसे ही युवक कैमरे को सेट करता है, अजगर पलटता है और सीधे उसके कंधे पर झपट पड़ता है।

बच गया, नहीं तो ये होती आखिरी सेल्फी

अब ये तो मानना पड़ेगा कि अजगर ने भी टाइमिंग क्या कमाल की चुनी! शुक्र है वहां मौजूद रेस्क्यू वर्कर का, जिन्होंने तुरंत मोर्चा संभाला और अजगर को काबू में कर लिया। नहीं तो भाईसाहब की सेल्फी 'लाइफटाइम मेमोरी' बन जाती, वो भी गलत वजहों से! इस वीडियो के कैप्शन में जो लिखा है, वो दिल को छू लेने वाला है। "वाइल्ड एनिमल्स कोई खिलौना नहीं हैं। कुछ सेकंड की सोशल मीडिया 'बहादुरी' आपकी जान पर बन सकती है।" और सचमुच, ये बात सोचने वाली है।

लोगों ने खूब लिए मजे

यूजर्स ने भी इस वीडियो पर खूब मजे लिए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "अजगर भी सोच रहा होगा, भाई, तू सेल्फी ले, मैं तेरा सेटलमेंट कर दूंगा!" दूसरा बोला, "सेल्फी तो बन गई, लेकिन 'लव बाइट' फ्री में मिल गई!" हंसी-मजाक के बीच एक बात साफ है कि सांप के साथ खिलवाड़ करना किसी भी कीमत पर कूल नहीं है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

बाइक पर दिखा भगवान शिव का परिवार, Video देख लोग बोले- सब ने हरिद्वार बुला के बाबा चल दिए सपरिवार कैलाश

झाड़ियों से निकला तेंदुआ और बाइक सवारों पर झपट पड़ा, कैमरे में रिकॉर्ड हुआ यह खौफनाक Video