1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बाइक पर दिखा भगवान शिव का परिवार, Video देख लोग बोले- सबको हरिद्वार बुला के बाबा चल दिए सपरिवार कैलाश

बाइक पर दिखा भगवान शिव का परिवार, Video देख लोग बोले- सबको हरिद्वार बुला के बाबा चल दिए सपरिवार कैलाश

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jul 26, 2025 05:04 pm IST,  Updated : Jul 26, 2025 05:13 pm IST

कांवड़ यात्रा में हर साल ऐसे अनोखे नजारे देखने को मिलते हैं। सड़कों पर भक्तों का उत्साह, रंग-बिरंगे वेश, और भोलेनाथ के प्रति श्रद्धा हर किसी को आकर्षित करती है। यह वीडियो भी उसी भक्ति का एक रूप है, जहां एक परिवार ने अपने अनोखे अंदाज में भगवान शिव के प्रति अपनी भक्ति को पेश किया।

बाइक पर भगवान शिव का परिवार- India TV Hindi
बाइक पर भगवान शिव का परिवार Image Source : INSTAGRAM/@RAVISIM143 AND JANGID_TANIS

सावन का महीना भगवान भोलेनाथ की भक्ति में डूबा होता है। इस पवित्र महीने में शिवभक्त कांवड़ यात्रा के लिए हरिद्वार और अन्य गंगा घाटों की ओर निकल पड़ते हैं। इस दौरान सड़कों पर अनोखे और रोचक नजारे देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक नजारा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक परिवार बाइक पर भगवान शिव और माता पार्वती के रूप में कांवड़ यात्रा के लिए निकला है।

बाइक पर भोलेनाथ का परिवार

इस वीडियो में एक शख्स ने भगवान शिव का वेश धारण किया है, जबकि उनकी पत्नी माता पार्वती के रूप में सजी हैं। दोनों के बीच उनका बच्चा बैठा है, जो एक हाथ में कलश थामे हुए है। खास बात यह है कि यह परिवार हरियाणा नंबर प्लेट वाली बाइक पर सवार है। ऐसा लगता है कि हरिद्वार की दूरी को देखते हुए यह परिवार बाइक से ही गंगाजल लाने निकला है।

सावन और कांवड़ यात्रा की महिमा

सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। मान्यता है कि इस महीने में भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न होते हैं। इस दौरान लाखों शिवभक्त हरिद्वार, प्रयागराज और अन्य गंगा घाटों से गंगाजल लेकर अपने गांव के शिव मंदिरों में चढ़ाते हैं। कांवड़ यात्रा में भक्त कंधे पर कांवड़ उठाकर पैदल चलते हैं, लेकिन जो लोग दूर रहते हैं, वे अपने तरीके से भक्ति दिखाते हैं। कोई गंगा घाट से जल ले आता है, तो कोई शिव-पार्वती का रूप धरकर यात्रा करता है, जैसा कि इस वायरल वीडियो में देखने को मिला।

वीडियो पर आए लोगों के मजेदार कमेंट्स

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर रवि कुमार (@ravisim143) और जागिंद तानिश (@jangid_tanish_) ने शेयर किया है। मात्र एक दिन में इसे 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग “जय बाबा की” लिखकर अपनी भक्ति जता रहे हैं, तो कुछ ने मजेदार कमेंट्स से हंसी का माहौल बना दिया है। एक यूजर ने लिखा, “भोली गुस्सा हो गई, तो भोले बाबा उन्हें हरिद्वार घुमाने ले गए!” दूसरे ने लिखा, “भोले बाबा कैलाश की ओर निकल पड़े!” सबसे मजेदार कमेंट था, “आज पता चला भोले बाबा हरियाणा से हैं,” जो बाइक की नंबर प्लेट को देखकर आया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

मगरमच्छ को हल्के में ले रहा था कुत्ता, जब जबड़े में अटकी जान तो पतली हो गई हालत

पापा की परियों को भी पीछे छोड़ गया मम्मा का यह मगरमच्छ, Viral Video देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।