सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा कुछ दिखता है तो वो हंसी-मजाक के वीडियो होते हैं। हर दिन खूब सारे ऐसे वीडियो पोस्ट होते हैं और उन्हीं सब में से कुछ वायरल भी हो जाते हैं। मगर इन सभी वीडियो के अलावा कुछ ऐसे वीडियो भी सोशल मीडिया पर नजर आते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग या तो हैरान हो जाते हैं, गुस्सा आ जाता है या फिर उनका दिल खुश हो जाता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर ऐसे कई सारे वीडियो देखे होंगे और अब एक नया वीडियो देखने का समय आ गया है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदर किसी तरह से नदी के बीच में फंस गया है। राफ्टिंग करने वाली टीम को जब वो दिखा तो एक शख्स ने मदद करने की कोशिश मगर बंदर गुस्से में दिखाता है। बंदर को उनसे खतरा लगा होगा। इसके बाद वो फिर से पैडल पकड़ाने की कोशिश करते हैं मगर वो मदद नहीं लेता है। एक शख्स बोलता है कि वो पार कर लेगा। कुछ देर बाद दिखता है कि उसी टीम के लोग बंदर के पैर में किसी तरह से रस्सी बांधते हैं और फिर उसे सुरक्षित किनारे पर लाकर छोड़ देते हैं। बंदर भी आराम से रेस्क्यू मदद लेता दिखता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर yudhi_sthir_09 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 60 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- भाई अच्छा काम किया। दूसरे यूजर ने लिखा- भगवान आपका भला करें। तीसरे यूजर ने लिखा- राफ्टर नहीं सेवियर हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- वो इस दयालुता को कभी नहीं भूलेगा।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
पीलो-पीलो आलम दूध सोडा! धुरंधर 2 के बीच थिएटर ने अपनाई गजब की स्ट्रैटेजी, फोटो वायरल
कंबल धोने का यह वाला तरीका देखा आपने? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video