1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ट्रेन 3 घंटे लेट हुई तो रेलवे प्लेटफॉर्म को ही बना दिया डांस फ्लोर, नाचते यात्रियों का Video देख हंसी नहीं रुकेगी

ट्रेन 3 घंटे लेट हुई तो रेलवे प्लेटफॉर्म को ही बना दिया डांस फ्लोर, नाचते यात्रियों का Video देख हंसी नहीं रुकेगी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। इसमें ट्रेन के 3 घंटे लेट होने पर यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर डांस करते देखा जा सकता है।

dancing pssengers video viral, train was delayed 3 hours, railway platform dance video, viral video - India TV Hindi
Image Source : X/@GEMSOFRAILWAY रेलवे प्लेटफॉर्म पी नाचते यात्री।

भारतीय रेलवे में ट्रेन लेट होना आम बात है, लेकिन कुछ यात्रियों ने इस इंतजार को मनोरंजन का मौका बना लिया। जब ट्रेन करीब तीन घंटे लेट हुई तो प्लेटफॉर्म पर खड़े कुछ युवकों ने म्यूजिक बजाकर डांस शुरू कर दिया। धीरे-धीरे आसपास के यात्री भी इसमें शामिल हो गए और पूरा माहौल पार्टी जैसा बन गया। एक्स अकाउंट @GemsOfRailway द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में क्या-क्या दिखा 

वीडियो में साफ दिख रहा है कि प्लेटफॉर्म पर कुछ पुरुष गाने पर थिरक रहे हैं। वे ताली बजाते हुए और कदम मिलाते हुए डांस कर रहे हैं। आसपास खड़े यात्री मुस्कुरा रहे हैं, कुछ गाने रिक्वेस्ट कर रहे हैं और माहौल को और जीवंत बना रहे हैं। ट्रेन के इंतजार की थकान और बोरियत को ये लोग हंसी-खुशी में बदलने में कामयाब रहे। वीडियो में कैप्शन लिखा है- “ट्रेन 3 घंटे लेट हो गई? कोई बात नहीं, रेलवे प्लेटफॉर्म को ही डांस फ्लोर बना दो! यात्रियों के ट्रेन का इंतजार करते समय कुछ लोग संगीत पर नाचने लगे। भीड़ भी उनके साथ मस्ती में शामिल हो गई, कुछ लोगों ने तो गाने की फरमाइश भी की!!”

अब तक वीडियो पर हजारों व्यूज

इस क्लिप को शेयर करते हुए बताया कि यात्री ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। कुछ लोगों ने म्यूजिक चलाया और डांस शुरू कर दिया। भीड़ भी इसमें शामिल हो गई। वीडियो देखने वाले हंसने को मजबूर हो जाते हैं क्योंकि सामान्यतः ट्रेन लेट होने पर लोग नाराजगी जताते हैं, लेकिन यहां मस्ती का माहौल बन गया। वीडियो को हजारों व्यूज मिल चुके हैं। कमेंट्स में लोग लिख रहे हैं कि यह भारतीय यात्रियों की सकारात्मक सोच को दर्शाता है। कुछ ने मजाक में कहा कि ट्रेन लेट होने पर रिफंड मिलना चाहिए, तो कुछ ने डांसरों की तारीफ की।  

बोरियत दूर करने का अनोखा तरीका

यह घटना भारतीय रेलयात्रा की अनोखी तस्वीर पेश करती है। घंटों के इंतजार में बोरियत दूर करने का यह तरीका कई लोगों को पसंद आया। सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा कि ऐसी पॉजिटिविटी की जरूरत है। कुछ ने कहा कि बिहार या उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में ही ऐसी मस्ती देखने को मिलती है, जबकि कुछ ने इसे देशभर की भावना बताया।रेलवे प्लेटफॉर्म पर डांस करने का यह वीडियो हंसी का कारण बन रहा है। लोग इसे बार-बार देख रहे हैं और शेयर कर रहे हैं। यह दिखाता है कि मुश्किल हालात में भी खुशी ढूंढने की कला भारतीयों में कूट-कूट कर भरी है। ट्रेन लेट होने की शिकायत आम है, लेकिन इस बार यात्रियों ने शिकायत की जगह जश्न मनाया।  
गौरतलब है कि, इससे पहले भी ट्रेन में सिविक सेंस की धज्जियां उड़ाते लोगों का वीडियो वायरल हो चुका है। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें - 

आंटी ने तो सिविक सेंस की धज्जियां उड़ा दीं, ट्रेन में गंदगी फैलाने के बाद वहीं धो लिए हाथ; Video देख भड़के लोग