1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बारिश ने लड़कियों का बिगाड़ा मेकअप, उसके बाद का चेहरा देख लोगों ने लिए मजे, देखें Video

बारिश ने लड़कियों का बिगाड़ा मेकअप, उसके बाद का चेहरा देख लोगों ने लिए मजे, देखें Video

एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें तीन लड़कियां नजर आ रही हैं। बारिश के बाद उनका मेकअप ऐसा बिगड़ा कि उसे देख आप भी हंसने लगेंगे। लोगों ने भी कमेंट में अपना रिएक्शन दिया है।

funny video, viral video, viral news, trending video- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA बारिश ने बिगाड़ दिया लड़कियों का मेकअप

आज के समय में हर किसी के हाथ में फोन है तो सोशल मीडिया तक लोगों की पहुंच भी बहुत आसान है। आज के समय में डेटा भी ज्यादा महंगा नहीं है तो लोग हर दिन कुछ घंटे सोशल मीडिया पर बिता ही लेते हैं। यहां तक कि बच्चे तक आपको इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखने को मिल जाएंगे। आप भी अगर कुछ देर सोशल मीडिया पर रहते हैं तो फिर आपने एक से बढ़कर एक वायरल वीडियो देखे होंगे। जुगाड़, लड़ाई, स्टंट, ड्रामा और भी कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि बारिश के बाद किस तरह से लड़कियों का मेकअप खराब हो गया है और अगर आधी रात को कोई बच्चा उन्हें ऐसे देख लेगा तो वो तो डर ही जाएगा। वीडियो में तीन लड़कियां नजर आती हैं और उसमें से दो का मेकअप तो ज्यादा ही खराब हो गया है। उन्होंने मेकअप खराब होने के बाद खुद ही उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शायद पोस्ट किया जो वायरल हो गया। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट किया है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर memes_gallery2003 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 19 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- नैचुरल ब्यूटी का ऐसा हाल नहीं होता। दूसरे यूजर ने लिखा- पापा की परी भूतनी बन गई। तीसरे यूजर ने लिखा- और करो इतना मेकअप। एक अन्य यूजर ने लिखा- बच्चे देख लें तो दिन में डर जाएं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भारतीय महिला ने खोजा एक नया जुगाड़, Video देख लोग बोले- 'आज से मैं भी करूंगा'

आंटी किस्मत को कुछ ज्यादा ही आजमा रही हैं, सफाई करती महिला का Video आपके उड़ा देगा होश