1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Photo: ये हैं रियल हीरो! 6 घंटे जाम में फंसकर ड्राइवर ने महिला को सुरक्षित पहुंचाया घर, अब Rapido ने दिया बड़ा इनाम

Viral Photo: ये हैं रियल हीरो! 6 घंटे जाम में फंसकर ड्राइवर ने महिला को सुरक्षित पहुंचाया घर, अब Rapido ने दिया बड़ा इनाम

गुरुग्राम में बारिश से लोगों के हाल बेहाल हैं। बाढ़ जैसे हालात के बीच रैपिडो के एक ड्राइवर का नाम सोशल मीडिया पर अचानक चर्चा में आ गया, जिसने 6 घंटे जाम में फंसकर महिला को सुरक्षित उसके घर तक पहुंचाया। अब रैपिडो कंपनी ने उसे सम्मानित किया है जिसकी तस्वीर वायरल हो रही है।

Gurugram Rain, Rapido, Viral News, Viral Photo - India TV Hindi
Image Source : X/ @DEEPIKABHARDWAJ कैब ड्राइवर को मिला सम्मान।

Gurugram: दिल्ली-NCR समेत पूरा उत्तर भारत इन दिनों बारिश से बेहाल हो चुका है। जहां एक ओर नदियों का बढ़ता जलस्तर मेट्रो सिटीज के लोगों की चिंताएं बढ़ा रहा है वहीं, दूसरी ओर ऑफिस आने—जाने वालों की टेंशन भी बढ़ गई है। यही वजह है कि लोगों को ट्रैफिक जाम और जलभराव से जूझना पड़ रहा है। इन्हीं समस्याओं के बीच में हीरो बनकर उभरे हैं रैपिडो के ड्राइवर सूरज मौर्य, जिनकी संजीदगी और मानवता ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया। दरअसल, सूरज ने गुरुग्राम में 6 घंटे तक ट्रैफिक जाम में फंसे होने के बावजूद अपनी कस्टमर को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाया। कंपनी ने अब सूरज को उनकी बेहतरीन सर्विस के लिए इनाम भी दिया है। 

महिला ने कहा शुक्रिया 

महिला ने अपने एक्स हैंडल @DeepikaBhardwaj पर @rapidobikeapp को टैग करते हुए लिखा कि, 'मैं आपके ड्राइवर पार्टनर श्री सूरज मौर्या का तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। #GurgaonTraffic की वजह से वो मेरे साथ 6 घंटे से ज्यादा समय तक रहे , लेकिन उन्होंने कोई शिकायत नहीं की। मुझे इसी पानी में घर तक छोड़ा। उन्होंने विनम्रता से कहा कि मैडम, आप जो भी अतिरिक्त चाहें, दे दीजिएगा। वाकई कमाल है!'

हाल ही में उसी महिला ने सूरज मौर्य को उनकी सेवा के लिए पुरस्कृत किए जाने का अपडेट दिया। उन्होंने लिखा, 'देखिए किसे पुरस्कृत किया गया!!! सूरज मौर्य भाई - गुड़गांव जाम के हीरो !!! रैपिडो ने आज उन्हें कार्यालय बुलाया और उनकी कड़ी मेहनत के लिए एक उपहार दिया और उस बुरे दिन में मुझे घर छोड़ने के लिए 6 घंटे तक गाड़ी चलाने के उनके दयालु व्यवहार के लिए उन्हें जो तारीफें मिल रही हैं, उसके लिए उन्हें यह इनाम मिला।'

नेटिजन्स ने भी की तारीफ 

सोशल मीडिया पर जैसे ही ये तस्वीर वायरल हुई तुरन्त इस पर नेटिजन्स की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। इस पर एक यूजर ने लिखा कि, 'वाकई बहुत बढ़िया इनाम।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'आज एक्स पर सबसे ज़्यादा दिल को छू लेने वाली पोस्टों में से एक।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'सच में इसके हकदार थे। #सूरजमौर्य ने उस रात सच्ची मानवता दिखाई जब पूरा शहर जाम में फंसा हुआ था। उनके प्रयास के लिए सम्मान और @rapidobikeapp को इसे पहचानने के लिए धन्यवाद।' एक और यूजर ने लिखा कि, 'सच में, सूरज मौर्य जैसे लोग ही असली हीरो हैं - बिना किसी दिखावे के, वे बस दूसरों की मदद के लिए आगे आते हैं। छह घंटे की कड़ी मेहनत और इतनी लगन, भाई को सचमुच सलाम!' 

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऐसी मूर्खता करते क्यों है लोग आपदा की स्थिति में! शख्स की हरकत का Video वायरल

सब्जी वाले का घपला बताते हुए महिला ने बनाया Video मगर लोगों ने महिला को कर दिया ट्रोल, देखें Video