इस दुनिया में ऐसे कई जीव-जन्तु हैं। जो अब इस धरती से गायब हो चुके हैं। आज हम आपके सामने ऐसे ही जीव-जन्तुओं की तस्वीरें और वीडियोज़ लेकर आए हैं। इन दुर्लभ जीव-जन्तुओं का अस्तित्व अब इस पृथ्वी से मिट गया है।
तस्मानियाई बाघ
दुनिया का सबसे अंतिम जीवित थाइलेसिन, जिसे आमतौर पर तस्मानियाई बाघ कहा जाता है। यह वीडियो 1933 का है। 1936 में तस्मानिया में कैद में इसकी मृत्यु हो गई।
गोल्डन टोड्स
वीडियो क्रेडिट - X/@timecaptales
1989 में विलुप्त हुए गोल्डन टोड्स का फुटेज
क्वागा
Image Source : X/@timecaptalesक्वागा की एकमात्र तस्वीर
1870 में लंदन चिड़ियाघर में एक क्वागा मादा; यह एकमात्र जीवित क्वागा था जिसकी तस्वीर खींची गयी थी। क्वागास को 1883 तक विलुप्त होने तक शिकार बनाया गया। क्वागा मैदानी ज़ेबरा की एक विलुप्त उप-प्रजाति है, जिसका अस्तित्व 19वीं सदी के अंत तक दक्षिण अफ्रीका की एक स्थानिक प्रजाति के रूप में था लेकिन यूरोपीय उपनिवेशवादियों द्वारा अत्यधिक मात्रा में शिकार किए जाने के कारण यह प्रजाती विलुप्त हो गयी।
लेसन रेल (Layson Rail)
वीडियो क्रेडिट - X/@timecaptales
लेसन रेल (Layson Rail) का फ़ुटेज, यह एक ऐसा पक्षी था जो उड़ नहीं सकता था। ये पक्षी लेसन के उत्तर-पश्चिमी हवाई द्वीप में पाए जाते थे। जो 1940 के दशक में विलुप्त हो गए।
बार्बरी शेर
Image Source : X/@timecaptalesबार्बरी शेर की आखिरी तस्वीर
बार्बरी शेर की आखिरी तस्वीर, 1924 में ली गई थी। आखिरी बार बार्बरी शेर को 1942 में मोरक्को में शूट किया गया था।
तारपान घोड़ा
Image Source : X/@timecaptales तारपान या यूरेशियाई जंगली घोड़े की आखीरी तस्वीर
1884 में ली गई एकमात्र तारपान या यूरेशियाई जंगली घोड़े की तस्वीर। इन घोड़ों को 1909 में विलुप्त घोषित कर दिया गया था। विश्व का आखरी तारपान घोड़ा सन् 1909 में रूस में मर गया। कुछ आधुनिक घोड़ों की नस्लें तारपान से मिलती जुलती हैं, जैसे की हेक घोड़ा। तारपान घोड़े का रंग हल्का ख़ाकी होता था।
हीथ हेन्स
1920 के दशक के हीथ हेन्स का फ़ुटेज, एक उत्तरी अमेरिकी पक्षी जो 1932 में विलुप्त हो गया था।
वीडियो क्रेडिट - X/@timecaptales
बाली टाइगर
Image Source : X/@timecaptalesबाली टाइगर
बाली टाइगर, शिकार के कारण 1950 के दशक तक विलुप्त हो गया।
पिंटा द्वीप कछुआ
Image Source : X/@timecaptalesपिंटा द्वीप कछुआ
लोनसम जॉर्ज, अंतिम पिंटा द्वीप कछुआ, अपनी प्रजाति का अंतिम कछुआ था और 2012 में 102 वर्ष की आयु में उसकी मृत्यु हो गई।
बुबल हार्टेबीस्ट
Image Source : X/@timecaptalesबुबल हार्टेबीस्ट
बुबल हार्टेबीस्ट, 1925 तक विलुप्त हो गया।
स्कोम्बर्ग का हिरण
Image Source : X/@timecaptalesस्कोम्बर्ग का हिरण
स्कोम्बर्ग का हिरण, 1938 में विलुप्त घोषित कर दिया गया।
कैस्पियन टाइगर
Image Source : X/@timecaptalesकैस्पियन टाइगर
कैस्पियन टाइगर, 1970 तक विलुप्त हो गए।
ये भी पढ़ें:
वह क्रिमिनल जो 20 साल तक पुलिस की नाक के नीचे ही करता रहा काम, किसी को भनक तक नहीं लगी, ऐसी खुली पोल
बड़ी नाइंसाफी है! 1 स्कूटी और लड़के 5, Video बना रही लड़कियों ने जो देखा उसे देख नहीं कंट्रोल कर पाईं अपनी हंसी