1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बड़ी नाइंसाफी है! 1 स्कूटी और लड़के 5, Video बना रही लड़कियों ने जो देखा उसे देख नहीं कंट्रोल कर पाईं अपनी हंसी

बड़ी नाइंसाफी है! 1 स्कूटी और लड़के 5, Video बना रही लड़कियों ने जो देखा उसे देख नहीं कंट्रोल कर पाईं अपनी हंसी

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 18, 2024 12:50 pm IST,  Updated : Aug 18, 2024 12:50 pm IST

ट्रैफिक रूल्स के हिसाब से दो पहिया वाहन पर दो लोगों के ही बैठने का नियम है लेकिन सड़क पर चल रहे इन लड़कों का वीडियो देख इंटरनेट की जनता हैरान रह गई।

एक स्कूटी पर बैठे पांच लड़के- India TV Hindi
एक स्कूटी पर बैठे पांच लड़के Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत में लोगों को एडजस्ट करने की ऐसी आदत लगी हुई है कि हर जगह लोग एडजस्ट कर के काम चला लेते हैं। लेकिन कुछ लोग तो इस मामले में उस्तादों के भी उस्ताद होते हैं। ऐसे लोग आपको भारत में हर जगह देखने को मिल जाएंगे। अब आप इन लड़कों को ही देख लीजिए। कैसे ये 5 लड़के 1 स्कूटी पर सवार होकर एडजस्ट कर रहे हैं। इनका यह कारामात इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये पांचों लड़के एक ही स्कूटी पर सवार होकर रात के अंधेरे में कहीं जा रहे थे। तभी इनकी स्कूटी पर कुछ लड़कियों की नजर पड़ी और वे इनका वीडियो बनाने लगीं। पहले तो उन्हें स्कूटी पर 4 लोग साफ-साफ दिखाई दिए लेकिन जैसे ही उनकी नजर उस पांचवे लड़के पर पड़ी वैसे ही उनकी हंसी आउट ऑफ कंट्रोल हो गई।

लड़कों की सवारी देख हंसते-हंसते लोटपोट हुईं लड़कियां

वीडियो में देखा जा सकता है कि 5 लड़के एक स्कूटी पर इस कदर एडजस्ट करके बैठे हुए हैं कि मानो चलते-चलते स्कूटी कब दम तोड़ दे कुछ कहा नहीं जा सकता। इन पांचो लोगों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना है और सबसे कमाल की बात तो यह है कि उनमें से एक लड़के के हाथ में प्लास्टर चढ़ा हुआ है। फिर भी लड़के को खतरों के खिलाड़ी बनने का शौक है। ये लड़के अपनी जान जोखिम में डालने से बिल्कुल भी नहीं कतरा रहे हैं और सभी एक स्कूटी पर सवार होकर रोड़ पर फर्राटे भर रहे हैं। स्कूटी के सामने ही एक कार सवार लड़कियां उन लड़कों को देखकर हंस रही हैं और लड़के भी उन्हें देखने के बाद अपनी मस्ती में डूबे जा रहे हैं। स्कूटी पर दिख रहा है कि 4 लड़के तो सीट पर एडजस्ट कर रहे हैं, वहीं पाँचवा गाड़ी के पायदान पर बैठा हुआ है। इसी लड़के को इस तरह से एडजस्ट करते हुए देख लड़कियों की हंसी छूट जाती है और वे हंसते-हंसते लोटपोट हो जाती हैं। 

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @kanishkakhanna नाम की यूजर ने शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 45 लाख लोगों ने देखा और 6 लाख लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये लड़के बहुत अच्छे लड़के हैं, उन्होंने किसी को भी अकेला नहीं छोड़ा। दूसरे ने लिखा- उनमें से तीसरे वाले बंदे के हाथ में निबंध लिखा एक पन्ना भी है। तीसरे ने लिखा- ये है एक्टिवा, इलेक्ट्रिक स्कूटी वालों की औकात यहां खत्म हो जाती है।

ये भी पढ़ें:

इंसानों जैसी हैंडराइटिंग, एक बार सेट कर के छोड़ दो पूरा हो जाएगा काम, लो भाई अब होमवर्क करने वाली भी आ गई मशीन

पाकिस्तानी कपल ने DDLJ का सीन किया रीक्रिएट, निकाह से पहले करवाया फोटशूट, दुल्हन का सपना हुआ सच

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।