1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रूस के राष्ट्रपति भवन को क्या कहते हैं, पुतिन के सच्चे फैन ही बता पाएंगे नाम; आप भी जान लीजिए

रूस के राष्ट्रपति भवन को क्या कहते हैं, पुतिन के सच्चे फैन ही बता पाएंगे नाम; आप भी जान लीजिए

Russia Interesting Facts: विश्व में लगभग सभी देशों में वहां राष्ट्रपति भवन की इमारत का कोई न कोई नाम है। मगर क्या आपको पता है कि, रूस के राष्ट्रपति भवन की इमारत क्या कहते हैं ?

russia president house name, russia president house kremlin, Russia kremlin palace facts, interestin- India TV Hindi
Image Source : AP & X/@KREMLINRUSSIA_E रूस का राष्ट्रपति भवन और पुतिन।

Russia Interesting Facts: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी ने शाम को रूसी राष्ट्रपति के लिए एक निजी रात्रिभोज का आयोजन किया। शुक्रवार सुबह रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इस पूरे प्रोटोकॉल के दौरान सोशल मीडिया पर पुतिन से जुड़ी जानकारी  लेने के लिए यूजर्स उत्सुक दिखे। इंटरनेट पर लोगों ने पुतिन और रूस से जुड़ी अनोखे तथ्यों को खूब पढ़ा जिसके पोस्ट अब इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे हैं। इस बीच सबसे पूछा जाने वाला सवाल ये था कि, रूस के राष्ट्रपति भवन को क्या कहते हैं ? यदि आपको भी नहीं पता है तो आज हम आपको इस सवाल का जवाब दे देते हैं। 

रूस का राष्ट्रपति भवन 

रूस का राष्ट्रपति भवन मॉस्को में स्थित एक किलाबंद परिसर है। इस राष्ट्रपति भवन में 5 महल, चार गिरजाघर हैं। परिसर में मौजूद ये इमारत रूस के ज़ार के शाही निवासों में से एक थी और अब रूसी संघ के राष्ट्रपति का निवास है। बता दें कि, राष्ट्रपति भवन के दक्षिण में मोस्कवा नदी, पूर्व में सेंट बेसिल कैथेड्रल और रेड स्क्वायर और पश्चिम में अलेक्जेंडर गार्डन दिखाई देता है।

Image Source : AP मॉस्को स्थित राष्ट्रपति भवन।

रूस के राष्ट्रपति भवन का नाम 

अगर आपको नहीं पता है तो बता दें कि, रूस के राष्ट्रपति भवन को 'ग्रैंड क्रेमलिन पैलेस' कहा जाता है, शॉर्ट फॉर्म में इसे 'क्रेमलिन' कहते हैं। रूसी भाषा में, 'क्रेमल' का अर्थ 'शहर के भीतर एक किला' होता है और ऐसे कई ऐतिहासिक शहर हैं जिनका अपना क्रेमलिन है। हालांकि, मॉस्को स्थित ये क्रेमलिन रूस के राष्ट्रपति के आधिकारिक कार्यकारी निवास के रूप में कार्य करता है और इसमें एक संग्रहालय भी है। इस नाम की सबसे रोचक बात ये है कि, शीत युद्ध (1947-1991) के दौरान क्रेमलिन शब्द का अर्थ 'सोवियत संघ की सरकार' था और क्रेमलिनोलॉजी शब्द का अर्थ 'सोवियत नेताओं के निर्णयों और रूसी और सोवियत राजनीति का अध्ययन' था। 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- 
कितने फीट लंबे हैं व्लादिमीर पुतिन, जवाब सुनकर चौंक जाएंगे; सपने में भी नहीं सोचा होगा

ट्रेन का पहिया कितने किलो का होता है, जवाब सुनकर पहलवानों की भी हवा टाइट हो जाएगी; आप भी जान लें