1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. साहिबज़ादा फरहान की तो खुद की फिलम बन गई, Video देख आपकी नहीं रुकने वाली हंसी

साहिबज़ादा फरहान की तो खुद की फिलम बन गई, Video देख आपकी नहीं रुकने वाली हंसी

कल मैच में पाकिस्तान का क्या हुआ, यह तो हर क्रिकेट फैंस को पता है मगर जो नहीं पता है, वो इस वायरल वीडियो में है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल हो रहे वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@GHARKEKALESH वायरल हो रहे वीडियो का स्क्रीनशॉट

भारत और पाकिस्तान जब भी क्रिकेट के मैदान में उतरते हैं, भारतीय लोगों की उम्मीदें बढ़ जाती हैं। हर भारतीय यही चाहता है कि पाकिस्तान को पिछली हार से भी बदतर हार मिले। वहीं पाकिस्तानी खिलाड़ियों और फैंस के भी कुछ सपने होते हैं जो सपने बनकर ही रह जाते हैं क्योंकि इंडियन क्रिकेट टीम के सामने जीतना उनके लिए बस एक सपना ही है। अब कल भी एक मैच हुआ। कल टी20 वर्ल्ड कप का एक मैच हुआ और इस मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान की टीम को बहुत बुरी तरह से हराया। इसके बाद क्या होना था, सोशल मीडिया पर इंडियन फैंस, पाकिस्तानी क्रिकेटर्स और फैंस के मजे ले रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

फरहान की बन गई फिलम

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक फैन ने बनाया जब पाकिस्तान की टीम फील्डिंग कर रही थी। इसी दौरान एक फैन ने साहिबज़ादा फरहान को बुलाकर कहता है, 'इस बार बुमराह को छक्के मारकर न पूरे 32 घंटे की फिलम बनाएंगे।' उसने तो यह कह दिया लेकिन ऐसा कर पाना जलेबी खाने जैसा आसान काम थोड़ी है। साहिबज़ादा फरहान बैटिंग करने उतरे और बिना खाते खोले ही आउट हो गए। अब इस बात को लेकर लोग खूब मजे ले रहे हैं कि छक्का मारना तो दूर की बात है, यह तो खाता भी नहीं खोल पाया।

यहां देखें वायरल हो रहा वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'अब बना भाई फिल्म।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देखा है और कई दूसरे अकाउंट से भी इसे पोस्ट किया गया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- 32 घंटे रहने दे, पहले तो क्रिकेट फील्ड पर लंबे समय तक रहना सीख। दूसरे यूजर ने लिखा- उसकी खुद की फिल्म बन गई। तीसरे यूजर ने लिखा- इसकी तो खुद फिल्म बन गई। ज्यादा बोलने के चक्कर में मुंह की खाई है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ऐसा खेला कि रील भी नहीं बन सकता।

ये भी पढ़ें-

बाबर आज़म को इससे बुरा ट्रोल किसी ने नहीं किया, पाकिस्तानी फैंस भी बस देखते ही रह गए

T20 World Cup 2026 में पाकिस्तान की करारी हार के बाद दिल्ली पुलिस ने लिए मजे, कहा- "यूं ही मुंह की खाओगे"