1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ढोल, मंजीरा और तबले की धुन पर बना ये 'सैंयारा भजन' सुनकर माथा पीट लेंगे आप, बेहद मजेदार है ये Video

ढोल, मंजीरा और तबले की धुन पर बना ये 'सैंयारा भजन' सुनकर माथा पीट लेंगे आप, बेहद मजेदार है ये Video

Saiyaara Funny Video: सैंयारा फिल्म के थीम सॉन्ग की तर्ज पर बना एक गाना इन दिनों इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है। इस गाने को एक महिला ने अपनी पूरी टीम के साथ गाया हैं। इसे सुनने के बाद मजेदार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Saiyaara movie, Saiyaara meme, Saiyaara Remix, Saiyaara Recreation, Saiyaara Funny Memes, Saiyaara S- India TV Hindi
Image Source : IG/@KARTIK_TABLA_OFFICIAL टीम के साथ परफॉर्मेंस देती महिला।

Saiyaara Funny Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अभी कुछ दिनों पहले तक एक गाना सबकी जुबां पर था जिसका नाम है— 'सैंयारा।' इस फिल्म का खुमार लोगों पर ​इस कदर चढ़ा कि फिल्म ने बंपर कमाई भी की। हालांकि, फिल्म देखने वालों का रिएक्शन उन लोगों को ट्रोलिंग के मुहाने तक भी लेकर गया। सोशल मीडिया पर इस फिल्म के कई मीम्स और मजेदार रीक्रिएशन भी बनें मगर हाल ही में सामने आए ब्रांड न्यू 'सैंयारा भजन' ने यूजर्स को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया है। अब आलम है ये कि लोग इस गाने में भी वाइब ढूंढ़कर मस्ती से झूम रहे हैं। 

इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ वीडियो 

इस सैंयारा भजन को इंस्टाग्राम पर kartik_tabla_official नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, गायिका हारमोनियम पर गाने की धुन के साथ गाना शुरू करती है और जैसे ही वो कहती है— 'तू पास है मेरे पास है जैसे मेरा कोई...' तुरंत सारी पब्लिक झूमने लगती है। इसके बाद मंजीरा, तबला और पियानो की धुन पर जैसे—जैसे गाना आगे बढ़ता है लोगों में रोमांच भी बढ़ता जाता है। सैंयारा के इस नए वर्जन को सुनने के बाद इसमें ओरिजिनल से उतना ही अंतर पता चलता है जितना कि, धरती का आसमान से है। 

2 मिलियन से भी ज्यादा आए व्यूज

सैंयारा के इस भजन वर्जन को इंस्टाग्राम पर खूब पसंद किया जा रहा है और लोग गाने की धुन पर जमकर थिरकने को मजबूर भी हैं। मगर, इस दूसरे पहलू में इस वर्जन पर लोग मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और साथ ही 68 हजार लाइक्स और 2,1770 कमेंट सामने आए हैं। इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि, 'सैंयारा हैप्पी वर्जन।' वहीं, अन्य सभी यूजर्स ने वीडियो के कमेंट बॉक्स में झूमने और डांस करने वाले इमोजी बनाए।  

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें- 
बाइक पर बैठकर हीरोइन बन रही थीं मैडम ! एक मिनट में अक्ल ठिकाने आई, Viral Video पर मर्द समाज क्या बोला ? यहां देखें
Dogesh भाई का जॉब इंटरव्यू नहीं देखा तो क्या देखा! Viral Video पर यूजर्स भी जमकर ले रहे मौज