1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाई को उसके टैलेंट के लिए 21 तोपों की सलामी, वायरल Video आपको भी कर देगा हैरान

भाई को उसके टैलेंट के लिए 21 तोपों की सलामी, वायरल Video आपको भी कर देगा हैरान

बिजली के लिए लगा एक खंभा जिसपर अभी कोई तार नहीं लगा हुआ है, उसपर एक बंदा चढ़ता हुआ नजर आ रहा है और आप जब उसकी तरकीब देखेंगे तो पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे कि ये ऐसा कैसे कर पा रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@DILIPDAMORDAMO1 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के इस दौर में जहां हर किसी के पास स्मार्ट फोन है, शायद ही कोई ऐसा मिलेगा जो सोशल मीडिया से खुद को दूर रख पा रहा होगा वरना आजकल तक बच्चे तक सोशल मीडिया का यूज कर रहे हैं और तरह-तरह के वीडियो बनाकर पोस्ट करते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया यूज करने वाले लोगों में से एक हैं तो फिर आप यह जानते होंगे कि हर दिन जितने  भी वीडियो पोस्ट होते हैं, उसमें से कई सारे वायरल भी होते हैं। कई बार ऐसे वीडियो वायरल होते हुए देखने को मिल जाते हैं जो लोगों को पूरी तरह से हैरान कर देते हैं। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

लड़के ने ऐसा क्या कर डाला?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक मैदान में बिजली के तार के लिए एक खंभा लगा हुआ है और उसी के पास एक लड़का खड़ा है। पहले तो वो खुद को तैयार करता है और फिर पोल के आगे हाथ जोड़ता है। इसके बाद वो खुद को उल्टा करते हुए पोल पर चढ़ने लगता है। इसका मतलब उसका सिर नीचे और पैर ऊपर की तरफ हैं और इसी तरह वो खंभे पर चढ़ने लगता है। कई बार ऐसा लगता है जैसे ये रिवर्स वीडियो है मगर जब वो नीचे खड़ा था और जिस तरह उसने पोल पर चढ़ना शुरू किया, उसे देख लगता है कि ये रिवर्स वीडियो नहीं है। खैर सच्चाई जो भी है, यूनिक होने के कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @DilipDamorDamo1 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'आज तो इस महानुभाव इंसान को इसकी तरकीब देखते हुए नासा और इसरो ढूंढने निकली है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बहुत ही गजब का टैलेंट है भाई का, ऐसा करने में मुझे बरसों लग सकते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- टैलेंट तो कूट-कूटकर भरा हुआ है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये होती है नई नई क्रिएटिविटी मजा आ गया भाई को देखकर, 100 तोपों की सलामी भाई को।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

एक छोटी सी गलती के कारण हो गया हादसा, Video देख आपके भी उड़ जाएंगे होश

Matcha पीने की आदत पहुंचा देगी अस्पताल ! महिला ने शेयर किया अनुभव, सुनकर चौंक जाएंगे आप