पंजाब, एक ऐसा राज्य जो अपनी हरियाली, समृद्ध संस्कृति और जोशीले लोगों के लिए जाना जाता है, लेकिन ये राज्य इन दिनों एक गंभीर समस्या से जूझ रहा है। वह है यहां के लोगों को लगे नशे की लत। इस समस्या से निपटने के लिए कई सामाजिक संगठन और स्कूल-कॉलेज नशा विरोधी मुहिम चला रहे हैं। ऐसी ही एक मुहिम, "नशा त्यागो पंजाबियों", स्कूली बच्चों ने शुरू की थी, जिसमें वे सड़कों पर उतरकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक कर रहे थे। लेकिन इस नेक पहल के बीच एक वायरल वीडियो ने पूरे राज्य का कड़वा सच उजागर कर दिया।
नशीले पदार्थ छोड़ने की अपील कर रहे थे बच्चे
हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, कुछ स्कूली बच्चे नशा मुक्ति मुहिम चला रहे हैं। इसी क्रम में वे सड़क पर नारे लगाते और पोस्टर लिए नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाते नजर आ रहे हैं। बच्चे बड़े उत्साह के साथ नारों के जरिए लोगों से शराब, ड्रग्स और अन्य नशीले पदार्थ छोड़ने की अपील कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच सड़क किनारे खड़े एक शराबी व्यक्ति ने राज्य का हाल बयां कर दिया। जिसे देख आप भी यह सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि ये राज्य नशे के जंजाल में किस तरह जकड़ा हुआ है। नशे में धुत व्यक्ति सड़क किनारे खड़ा होकर बच्चों के साथ ही नारे लगाने लगता है। वह ये काम भी नशे में ही कर रहा है। जिसे देख बच्चे मुस्कुराते हुए वहां से निकल गए।
वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
वीडियो देखने के यह समझ आ रहा है कि नशा मुक्ति मुहिम का मकसद, युवाओं और समाज को नशे के खतरों से आगाह करना है। इसके लिए स्कूली बच्चे सड़कों पर उतरकर जागरूकता फैलाने का काम कर रहे हैं। बच्चे इस तरह के छोटे-छोटे कदमों से बड़ा बदलाव लाना चाहते हैं। उन्होंने इसके लिए पोस्टर बनाए, नारे लगाए और सड़कों पर जाकर लोगों से नशा छोड़ने की गुजारिश की। इन बच्चों का मानना है कि अगर समाज का भविष्य संवारना है, तो नशे जैसी बुराई को जड़ से उखाड़ना होगा। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इंस्टाग्राम पर @baba.bikar and jassie.uncle2 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें:
उस्तादों का भी उस्ताद निकला ये ऑटो रिक्शा वाला, गर्मी से बचने के लिए गाड़ी में ही लगवा लिया कूलर
किसी दूसरी दुनिया की लगती है धरती पर मौजूद ये चीज, मानो प्रकृति ने खुद बनाई हो यह कलाकृति