सोशल मीडिया पर एक बार फिर बच्चों की मासूमियत और दिलचस्प सोच ने सबको हंसा दिया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए दो अलग-अलग वीडियो में एक छोटे बच्चे की नोटबुक दिखाई गई है, जिसमें उसने इश्क और मोहब्बत को लेकर ऐसी-ऐसी शायरियां लिखी हैं कि देखने वाले ठहाके लगा रहे हैं। खासकर लड़कियों ने इन शायरियों को पढ़कर हंसी नहीं रोक पाई। वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं और कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @sakshi152203 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। पहले वीडियो में बच्चे की नोटबुक के पन्ने दिखाए गए हैं। साफ और बचकानी हैंडराइटिंग में लिखा है-‘हर लड़का इश्क में बर्बाद नहीं होता.. कुछ लड़के तो शुरू से ही बर्बाद होते हैं।’ इस लाइन को पढ़ते ही तीनों लड़कियां हंसने लगीं। नोटबुक में कई पेज भरे हुए हैं जहां उसने प्रेम को लेकर अपने अनुभव या सुनी-सुनाई बातें शायरी के रूप में लिख दी हैं। हालांकि शायरियों के शब्दों में इतनी अशुद्धियां कि उनको उन्हीं स्पेलिंग में गलत पढ़कर लड़कियों को और हंसी आती है।
वीडियो का पार्ट-2 भी आया
दूसरे वीडियो में और ज्यादा शायरियां दिखाई गई हैं। एक जगह लिखा है-
‘तेरी आंखें देखकर मैं बातें भूल गया
रखा जो फूल था लाना भूल गया
तुम इतनी खूबसूरत हो, मैं कैसे बयां करूं
छोड़ो यार मैं आगे की लाइन भूल गया।’
इन लाइनों को पढ़कर लड़कियां खासकर बहुत हंस रही हैं। कई ने कमेंट में लिखा, “ये बच्चा तो दिलजला लग रहा है, इतनी छोटी उम्र में इतना अनुभव!”
'बंद करो!! लड़कों की कॉपी नहीं छूते'
इस वीडियो को देखने के बाद बच्चे के टैलेंट पर कई लोगों को खूब हंसी आई। यूजर्स ने कक्षा 3 के बच्चे की इतनी विकसित समझ पर प्रतिक्रिया दी।
एक यूजर ने लिखा कि, 'किसी की फीलिंग्स का मजाक मत बनो।'
दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'बंद करो!! लड़कों की कॉपी नहीं छूते।'
तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'बच्चा तो जौन एलिया का बाप निकला।'
चौथे यूजर ने लिखा कि, 'अब ये IAS या IPS बनेगा।'
पांचवें यूजर ने लिखा कि, 'बचपन का प्यार का मज़ाक उड़ाया जा रहा है।'
छठे यूजर ने लिखा कि, 'दिल टूटने के बाद यही लड़का आगे चल के यूपीएससी निकलेगा।'
एक और यूजर ने लिखा कि, 'मानो या ना मानो लेकिन आपको लड़कों की फीलिंग्स पढ़ना नहीं आता।'
गौरतलब है कि, इससे पहले स्कूल में बच्चों का फिल्म हनुमान अंश का मधुर भजन गाते हुए वीडियो वायरल हुआ था।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
Video: 'आजकल के लौंडों का स्कूल में भौकाल खत्म हो गया!' कनपुरिया ने याद दिलाई ऐसी चौकस बात, सुनकर हंसी नहीं रुकेगी