1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान..' स्कूल में बच्चों ने गाया फिल्म हनुमान अंश का मधुर भजन, दिल खुश कर देगा ये Video

'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान..' स्कूल में बच्चों ने गाया फिल्म हनुमान अंश का मधुर भजन, दिल खुश कर देगा ये Video

सोशल मीडिया पर स्कूली बच्चों का एक खूबसूरत वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें बच्चे फिल्म हनुमान अंश का मधुर भजन 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान..' गाते दिख रहे हैं।

Hanuman Ansh reels, reels on Hanuman Ansh, Hanuman Ansh movie, Hanuman Ansh video, gen alpha, Hanuma- India TV Hindi
Image Source : X/@THEBAHUBALI_IND मॉर्निंग प्रेयर में भजन गाते बच्चे।

हनुमान अंश फिल्म का क्रेज देश भर में लोगों पर साफ-साफ दिख रहा है। सोशल मीडिया से लेकर घरों तक में इस फिल्म के मधुर भजन गूंज रहे हैं। बच्चे, बड़े, बूढ़े सभी को इस फिल्म ने रामनाम की भक्ति में सराबोर होने पर मजबूर कर दिया है। फिल्म हनुमान अंश को इसके मधुर भजन और भी खास बनाते हैं। यही वजह है कि, लोगों की जुबां से इस फिल्म के गाने उतरने का नाम नहीं ले रहे हैं। इतना ही नहीं अब तो लोग इसी फिल्म के भजनों पर रील्स भी बनाने लगे हैं। इसी बीच एक स्कूल का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें बच्चों को मॉर्निंग प्रेयर में 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान सागर में नैय्या डार दई...' भजन का समूह गायन करते देखा जा सकता है। ये खूबसूरत वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स बच्चों की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। 

बच्चों की मीठी आवाज ने भजन को बनाया और खूबसूरत 

इस वीडियो को एक्स पर @TheBahubali_IND नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में बच्चे पंक्तिबद्ध होकर खड़े दिख रहे हैं। सभी ने हाथ जोड़ रखे हैं और आंखें भगवत ध्यान में बंद हैं। वहीं, स्टेज पर वाद्य यंत्र के साथ खड़े बच्चे भी भजन में लीन दिख रहे हैं। इसी बीच स्कूल की टीचर्स भी बच्चों के बीच मौजूद हैं। एक्स पर शेयर किए वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, 'मेरा देश बदल रहा है… भक्ति अब पर्दे के पीछे से निकलकर बच्चों के पालन-पोषण तक पहुंच रही है। हनुमान अंश जैसी फिल्में बनती रहें, ताकि हर हृदय में सनातन भक्ति जागृत हो। उत्तराखंड के एक विद्यालय की शानदार पहल- बच्चों की प्रार्थना में हनुमान जी का भजन गूंज रहा है। जय श्री हनुमान… जय सीताराम।' 

नि:स्वार्थ भक्ति के उदाहरण पर बोले यूजर्स 

इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया गया है। सभी वीडियोज पर यूजर्स फिल्म और बच्चों की तारीफ करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा है और प्रतिक्रियाएं दी हैं। 

एक यूजर ने लिखा कि, 'ऐसी फिल्में बनाइए जिससे बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक, हर किसी के दिल में सनातन धर्म के प्रति श्रद्धा जागृत हो... जय सीताराम।'

दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'हनुमान जी का यह भजन सुनकर मन प्रसन्न हो गया। स्कूल में इस तरह का कार्यक्रम देखकर बहुत गर्व महसूस होता है।'

तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'वाह! सीता राम, अब तक हमने जितने भी देखे हैं, उनमें से यह सबसे बेहतरीन है।'

चौथे यूजर ने लिखा कि, 'हनुमान अंश’ जैसी फिल्म ही बनानी चाहिए।'

पांचवें यूजर ने लिखा कि, 'भव्य, दिव्य, मनमोहक।'

छठे यूजर ने लिखा कि, 'अतिसुंदर।'

एक और यूजर ने लिखा कि, 'अगर स्कूलों की प्रार्थना में ऐसी भक्ति और संस्कार से जुड़ी पंक्तियां गूंजने लगें, तो निश्चित रूप से अच्छा लगेगा।'

एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'कोई फिल्म लोकप्रिय कैसे होती है? कोई फिल्मी गीत लोगों की जुबान पर कैसे बस जाता है? हनुमान अंश के इस भजन को विद्यालय की प्रार्थना में शामिल करना इसका बेहतरीन उदाहरण है।'

गौरतलब है कि, इससे पहले फिल्म हनुमान अंश पर बनी अब तक की सबसे क्यूट Reel वायरल हुई थी। इसमें Gen Alpha बच्चों की एक्टिंग देख कई यूजर्स दिल हार बैठे थे। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
 
ये भी पढ़ें - 

दरियागंज में न दरिया और न समंदर...फिर कैसे पड़ा ये अनोखा नाम? क्या है दिल्ली के इस बाजार की कहानी