1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जिंदगी का क्या है बस रील बननी चाहिए, कपल की हरकत जरा आप भी देखिए, Video वायरल

जिंदगी का क्या है बस रील बननी चाहिए, कपल की हरकत जरा आप भी देखिए, Video वायरल

रील को वायरल करने के लिए लोग क्या-क्या करते हैं, उसका अंदाजा लगा पाना भी मुश्किल है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कपल की बेवकूफी नजर आएगी।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@IMNATASHA09 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में जितने भी लोग सोशल मीडिया पर हैं उसमें से लगभग आधी जनता यही चाहती है कि वो अपनी रील के जरिए सोशल मीडिया पर फेमस हो जाए। उनकी भी किस्मत चमक जाए और लाखों लोग उन्हें फॉलो करने लगे। ऐसा सोचने में कुछ भी गलत नहीं है मगर अपनी इस इच्छा को पूरा करने के लिए खुद की जान को खतरे में डालते हुए रील बनाना, वो तो गलत है। जिंदगी बहुत कीमती होती है मगर कुछ लोगों ने रील को इस जिंदगी से भी ऊपर रख दिया है और उनकी बेवकूफी भरी हरकत के वीडियो वायरल होते रहते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक नहर के पास एक कपल खड़ा है। नहर में पानी का बहाव अच्छा-खासा नजर आ रहा है। तभी दोनों एक दूसरे को पकड़ते हैं और नदी में गिर जाते हैं। जिस तरह से फिल्मों में नजर आता है कि कोई आत्महत्या करने के लिए नदी में गिरता है, उसी अंदाज में ये दोनों गिरते हैं। इस दौरान वहां पर बहुत सारे लोग खड़े हैं और सब इन्हें आराम से देख रहे हैं। वीडियो में एक बंदा इनका वीडियो बनाता हुआ भी नजर आ रहा है। राहत की बात यह है कि इन दोनों को कुछ नहीं होता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @imnatasha09 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'ना लाईफ की फिक्र, न पानी का डर बस रील्स बननी चाहिए सर।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- गजब ड्रामा चल रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- मौत हो जाए लेकिन रील बनाना नहीं छोड़ना है। तीसरे यूजर ने लिखा- रील का नशा अभी ख्वाब से गया नहीं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

लड़की के आंसू देख पिघल गया ट्रैफिक पुलिस वाला और दे दी स्कूटी, Video देख लड़कों ने बताया अपना दर्द

वृद्धा पेंशन के पैसे से चचा जवानी के शौक पूरे कर रहे हैं, वायरल Video देख लोगों ने भी लिए मजे