A
Hindi News वायरल न्‍यूज देखिए आपकी 10 वाली सस्ती आइसक्रीम कुछ ऐसे बनकर होती है तैयार, फैक्ट्री से मेकिंग प्रोसेस का Video हुआ वायरल

देखिए आपकी 10 वाली सस्ती आइसक्रीम कुछ ऐसे बनकर होती है तैयार, फैक्ट्री से मेकिंग प्रोसेस का Video हुआ वायरल

बाजार में मिलने वाली 10 रुपये वाली सस्ती आइसक्रीम का यह मेकिंग प्रोसेस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां देखा जा सकता है कि फैक्ट्री के अंदर गंदगी से भरे माहौल में इन आइसक्रीम्स को तैयार किया जा रहा है।

आइसक्रीम बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल- India TV Hindi Image Source : SOCIAL MEDIA आइसक्रीम बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

गर्मियों में ठंडी-ठंडी आइसक्रीम खाने का मन हम सबका होता है। खासकर बच्चे 5-10 रुपये वाली रंग-बिरंगी आइसक्रीम को बहुत पसंद करते हैं। बड़े भी कभी-कभी इसका लुत्फ उठाने से पीछे नहीं हटते। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये सस्ती आइसक्रीम आखिर बनती कैसे है? अगर आपको नहीं पता तो चलिए हम आपको एक वायरल वीडियो के जरिए दिखाते हैं कि आखिर ये आइसक्रीम बनती कैसे है। वीडियो को देख आपका मन आइसक्रीम खाने के डर से कांप जाएगा।

फैक्ट्री में बनने वाली आइसक्रीम का वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में 10 रुपये वाली सस्ती आइसक्रीम की फैक्ट्री में बनने की प्रक्रिया को दिखाया गया है। यह वीडियो देख लोग ऐसी आइसक्रीम खाने से पहले सौ बार सोचेंगे। वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह गंदगी से भरे माहौल में ये आइसक्रीम तैयार की जा रही हैं और यही आइसक्रीम बाजार में हमें लुभाती हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि मजदूर गंदी प्लास्टिक की बाल्टियों में पानी भरते हैं, इसके बाद इस पानी को बड़े नीले ड्रम में डाला जाता है, जहां कृत्रिम रंग और फ्लेवर मिलाए जाते हैं। इस पूरी प्रक्रिया में साफ-सफाई का कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा है। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि मजदूर बिना दस्ताने पहने ही काम कर रहे हैं और न ही कोई सैनिटाइजेशन प्रक्रिया को अपना रहे हैं। इस पूरे प्रक्रिया के बाद इस पूरे मिश्रण को पॉप्सिकल मोल्ड्स में डालकर फ्रीजर में जमा जा रहा है। जमने के बाद इन्हें टोकरियों में भरकर पैक किया जा रहा है। जिसके बाद इन आइसक्रीम को सीधे बाजार में बेचने के लिए भेज दिया जाता है।

वीडियो देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Sheetal2242 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक करीब 20 हजार लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "ये तो मिठास नहीं, बीमारियों को न्योता है। अब से सिर्फ ब्रांडेड आइसक्रीम ही खाऊंगा।" वहीं, दूसरे ने लिखा, "5-10 रुपये की आइसक्रीम खाकर हम अपनी सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं।" कई लोगों ने खाद्य सुरक्षा (फूड सेफ्टी) पर सवाल उठाते हुए ऐसी फैक्ट्रियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

Video: जर्दा मिलाया, हिलाया और फांक लिया, शादी वाले दिन भी गुटखा खाते दिखी दुल्हन

इंजन ऑयल में ऑमलेट बनाते दिखा पाकिस्तानी? वायरल Video पर लोगों के अजीबोगरीब दावे