आज के समय में सोशल मीडिया बहुत ही कॉमन चीज हो गई है। जितने लोग स्मार्ट फोन चलाते हैं, उसमें से अधिकतर लोग आपको सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मिल जाएंगे। कई बच्चे भी ऐसे हैं जो सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाकर बैठे हुए हैं और वो भी दिन में थोड़ा समय सोशल मीडिया पर बिताते ही हैं। आप भी सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर तो होंगे और दिन में कुछ समय स्क्रोलिंग करते ही होंगे। वहां आप देखते होंगे कि आपकी टाइमलाइन पर एक से बढ़कर एक वीडियो आते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की बाइक चला रही है। बाइक पर जो पीछे बैठा हुआ है वो वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। वीडियो में दिखता है कि एक ट्रक के पास खड़े शख्स की नजर उस लड़की पर पड़ती है। वो जैसे ही देखता है कि लड़की बाइक चला रही है, वो डर जाता है और तुरंत भागकर साइड हो जाता है। उसके रिएक्शन से ऐसा लगता है जैसे उसे लड़कियों की ड्राइविंग स्किल पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है। वीडियो कब और कहां का है इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई मगर अभी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर jaanpakhiraider नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में 'Girls riding vs boy reaction' लिखा है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 78 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बिल्कुल भी रिस्क नहीं लेने का। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई तो समझ गया। तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत मुश्किल से जान बचा लिया है। चौथे यूजर ने लिखा- यही डर होना चाहिए। वहीं कई अन्य यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी शेयर की है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
दोस्तों को अपनी शादी में बुलाओगे तो यही होगा, वायरल Video देख किसी की नहीं रुकेगी हंसी
सारे छपरी बाइकर इंडिया में ही हैं! खतरनाक तरीके से स्टंट करते शख्स का Video वायरल