A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. विदेशी महिला को देख अंकल भी विदेशी बन गए, समोसा खाने का तरीका हुआ वायरल

विदेशी महिला को देख अंकल भी विदेशी बन गए, समोसा खाने का तरीका हुआ वायरल

अभी एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कोई भी अपनी हंसी को नहीं रोक पाएगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि अंकल ने ऐसा क्या किया जो वीडियो वायरल हुआ और लोगों ने भी रिएक्ट किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/HUMOURVERSE.IN वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया वायरल कंटेंट का एक चलता फिरता प्लेटफॉर्म है। इस प्लेटफॉर्म पर ऐसे तमाम कंटेंट वायरल होते हैं जो नए होते हैं, यूनिक होते हैं या फिर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया का इस्तेमाल हर दिन करते हैं तो फिर आपको तो सब पता ही होगा कि हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है और उसे देखने के बाद लोग भी रिएक्ट करते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और वीडियो में अंकल को देख आप भी हंसेंगे कि अंकल क्यों विदेशी बन रहे हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला मिसल पाव खा रही है मगर उसके तरीके से ऐसा लगता है कि वो इंडिया की महिला नहीं है क्योंकि वो चम्मच से उठाकर उसे खा रही है। वीडियो में जब महिला का चेहरा नजर आता है तो पता चल जाता है कि विदेशी है और उसके भाव से पता चलता है कि उसने पहली बार मिसल पाव खाया है। महिला के पास में ही एक अंकल समोसा खा रहे हैं और पता नहीं क्यों मगर वो चम्मच से काटकर समोसे को खा रहे हैं जैसे वो भी विदेश के रहने वाले हैं और पहली बार इंडिया में आकर समोसा खा रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर humourverse.in नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 53 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अंकल बहुत मेहनत कर रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- अंकल जी लगे रहो, इंडिया की इज्जत आपके समोसे में है। तीसरे यूजर ने लिखा- हाथ से खा लो भाई, इंडिया में हो तो। चौथे यूजर ने लिखा- फिरंगी को देखकर इंग्लिशमैन कि तरह खाने की पुरजोर कोशिश।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बैकबेंचर को माइक देने पर ऐसा ही होता है, लड़के की लाइन सुन नहीं रुकेगी किसी की हंसी

ये डल लेक नहीं भाई प्रयागराज है, नाव में सब्जी बेचते शख्स का Video हुआ वायरल