1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये डल लेक नहीं भाई प्रयागराज है, नाव में सब्जी बेचते शख्स का Video हुआ वायरल

ये डल लेक नहीं भाई प्रयागराज है, नाव में सब्जी बेचते शख्स का Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 06, 2025 10:55 am IST,  Updated : Aug 06, 2025 11:36 am IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे प्रयागराज का बताया जा रहा है। वीडियो में जो नजारा दिखाई दे रहा है, उसे आपने अब तक शायद ही कभी देखा होगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : INSTAGRAM/PRAYAGRAJHUB01

अभी बारिश का समय चल रहा है और कुछ जगह तो बारिश के कारण हालत ही बेहाल हो गई है। नदियों में पानी का बहाव तेज होने के कारण कई जगह बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। वहीं कभी-कभी बादल फटने की भी खबरें सामने आ रही हैं जो लोगों को चिंता में डाल देती है। आप अगर न्यूज पेपर पढ़ते हैं या फिर टीवी और फोन पर भी खबरें देखते हैं तो फिर आपने ऐसी खबरें जरूर पढ़ी होंगी। अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे प्रयागराज का बताया जा रहा है। आप जब वीडियो को देखेंगे तो हैरान होना तय है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा सब्जी बेचने के लिए निकला हुआ है। आपने अब तक तो अपने इलाके में सब्जी वालों को ठेली पर सब्जी बेचने के लिए जाते हुए देखा होगा मगर वायरल वीडियो में नजर आता है कि एक बंदा नाव में सब्जी बेचने के लिए निकला हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि वो चप्पू चलाकर नाव को चला रहा है और उसने उसमें कई सारी सब्जियां भी रखी हुई हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि वीडियो डल लेक का है तो आपको बता दें कि यह गलत है। वायरल वीडियो को प्रयागराज का बताया जा रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर prayagrajhub01 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'कोई सब्जी लेने वाला है भाई।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 18 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई ये तो थाइलैंड बना दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- बाकी शहर में लोग 2 या 4 पहिया रखते हैं, प्रयागराज वाले नांव भी रखें, क्या पता कब जरूरत पड़ जाएगा। तीसरे यूजर ने लिखा- एक की चीज 100 में देगा, बहती गंगा में सब हाथ धोएगा। वहीं कई सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बच्चे ने कर डाली ऐसी हरकत कि दुल्हन को आ गया गुस्सा, मगर Video देख आपको आएगी हंसी

दीदी के कॉन्फिडेंस को दंडवत प्रणाम है, मेट्रो में जाती लड़की को देख आप हो जाएंगे हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।