कल दिवाली मनाई गई और आज सुबह से लेकर अभी तक सोशल मीडिया पर दिवाली से जुड़े वीडियो और फोटो ही वायरल होते हुए देखने को मिले। कोई खतरनाक तरीके से पटाखा फोड़ता दिखा तो किसी वीडियो में नजर आया कि किसी ने घर को सजाने में भी आलस किया है और सिर्फ एक ही लड़ी से जितना हो पाया, उतना सजाकर छोड़ दिया। इसके अलावा भी सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए और अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो देखकर आपको हंसी जरूर आएगी। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दिखता है कि वीडियो बनाने वाला शख्स लड़की से उसका फोन मांगता है ताकि पता चले कि वो कौन सी रंगोली बनाने की कोशिश कर रही थी। इसके बाद वो बंदा पहले तो वो फोटो दिखाता है जिसे देखकर लड़की अपने घर में रंगोली बना रही थी। इसके बाद वो वीडियो में लड़की का चेहरा दिखाता है और फिर वो उस रंगोली को दिखाता है जो लड़की ने बनाया था। अब उस रंगोली को देखकर ऐसा लगता है जैसे किसी बच्चे ने बनाया हो। आप जब रंगोली को देखेंगे तो आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर dr.swattiii नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बस 19 हजार का फर्क है। दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे ये दिया कम और 90s वाला 'गुरु चेला' लग रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- दिया पहले से रो रहा है। चौथे यूजर ने लिखा- 1080P रंगोली vs 240P रंगोली। एक अन्य यूजर ने लिखा- तिलक वाला स्पाइडर मैन।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
लगता है चाचा का यमराज के साथ उठना बैठना है, Video देखने के बाद आपको भी ऐसा ही लगेगा
प्रसाद के लिए बंदे ने हाथ बढ़ाया आगे और तभी सामने वाले ने कर दिया हैरान, Video देख लोगों ने भी किया रिएक्ट