आपके साथ भी ऐसा होता है कि कहीं घूमने के लिए जाते हैं जैसे किसी मंदिर या फिर कहीं सिग्नल पर आपकी गाड़ी खड़ी हो तो कोई भिखारी आपके पास आ ही जाता होगा। ऐसा हम सभी के साथ अकसर होता है। अब भिखारी को देखने के बाद ही कोई तय करता है कि उसे पैसे देने या फिर नहीं। हमारे कहने का मतलब यह है कि अगर किसी को लगता है कि उस भिखारी की सच में कोई मजबूरी है तो लोग पैसे दे भी देते हैं लेकिन अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो नजर आया जिसे देखने के बाद लोगों का भिखारियों से भरोसा ही उठ जाएगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि इस वीडियो में ऐसा क्या दिख गया।
वीडियो में आखिर ऐसा क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक छोटे कद का शख्स नजर आता है जो एक बोरी के साथ खड़ा है। उसके हाथ में एक बर्तन भी दिखता है। इसके बाद वो जमीन पर बैठकर अपनी शर्ट खोल देता है। इसके बाद वो भगवान को याद करता है और फिर वो अपने पैर को उल्टा फंसा देता है। इतना करने के बाद वो अपने एक हाथ को बदन के नीचे दबा लेता है और दूसरे हाथ को भी उल्टी करके लेट जाता है जैसे उसका शरीर ही ऐसा है और वो काम करने की स्थिति में नहीं है। इसके बाद वो ऐसे लेटकर भीख मांगने लग जाता है। अब सोचिए कि किसी को यह दिखेगा तो क्या वो अगली बार किसी भिखारी पर विश्वास कर पाएगा कि वो वाकई मजबूर है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ankitrawal5454 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है और वहीं कैप्शन में लिखा है, 'ये देखने के बाद तो अब मैं किसी की मदद नहीं करूंगा।' वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- मस्त ड्रामा किया है। दूसरे यूजर ने लिखा- जनता को बेवकूफ बना रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- सुपर आइडिया है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ये देखो आम के लालची लोग, ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद लोगों ने मचा दी लूट, Video हो रहा है वायरल