A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'शादी होती रहेगी पहले सो लेती हूं...' मंडप में सोती हुई दुल्हन का Video Viral, दूल्हे का रिएक्शन देख हंसी छूट जाएगी

'शादी होती रहेगी पहले सो लेती हूं...' मंडप में सोती हुई दुल्हन का Video Viral, दूल्हे का रिएक्शन देख हंसी छूट जाएगी

Shaadi Ka Video: सोशल मीडिया पर शादी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें मंडप में बैठे-बैठे दुल्हन सोने लगी। अब इस वीडियो पर यूजर्स की मजेदार प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

shaadi ka video, shaadi ka viral video, shaadi video, dulha Dulhan video, bride groom video, viral v- India TV Hindi
Image Source : X/@INTROVERT_HU_JI मंडप में बैठे-बैठे सोने लगी दुल्हन।

Shaadi Ka Video: सोशल मीडिया पर आपने शादी के कई मजेदार वीडियोज देखे होंगे। ऐसे वीडियो में कभी दूल्हा-दुल्हन के दोस्त तो कभी रिश्तेदार मजेदार हरकतें करते दिखाई देते हैं। इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है ​उसमें भी कुछ ऐसा नजर आया। दरअसल, जो वीडियो एक्स पर सामने आया है उसमें दुल्हन मंडप में पूजा के बीच में ही सोती नजर आई। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से इसे कई यूजर्स ने देखा और इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। 

एक्स पर वायरल हुआ वीडियो 

इस वीडियो को एक्स पर @introvert_hu_ji नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, 'नींद इम्पोर्टेंट है।' आप मंडप में पूजा के बीच बैठे दूल्हा और दुल्हन को देख सकते हैं जिसमें दुल्हन अपने सिर को ढके हुए है। जब दूल्हा उसको हिलाकर जगाता है तो पता चलता है कि दुल्हन सो रही थीं। इस वीडियो के अंत मे जब कैमरा दूल्हे की ओर जाता है तो वो एक हंसी के साथ मजेदार प्रतिक्रिया भी देता है। 

यूजर्य ने दी प्रतिक्रियाएं 

वीडियो को अब तक एक्स पर 60 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि, 'सुबह दफ्तर जाना होगा।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'कोई कुछ भी कहे भाई ने उसको गिरने से पहले जैसे पकड़ा।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'शादी पसंद के आदमी से नहीं हो रही इसलिए नींद आ रही है।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'जो जरूरी होता है वो पहले करना पड़ता है। नींद आ गई बेचारी को।'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-
Diwali Funny Videos: इन मजेदार वीडियोज के बिना तो अधूरी है दिवाली, देखकर मौज ना आए तो कहना 

बेंगलुरु की इन 'काम वाली दीदी' की सैलरी सुनकर दिमाग घूम जाएगा, Viral Video में मालकिन ने बताई वजह