1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इसे कहते हैं 36 के 36 गुण मिलना, शादी पर इस कपल ने अपनी हरकतों से यह बात कर दी सिद्ध

इसे कहते हैं 36 के 36 गुण मिलना, शादी पर इस कपल ने अपनी हरकतों से यह बात कर दी सिद्ध

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी में डांस करते जबरदस्त एंट्री लेते हुए दिख रहे हैं। वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया र खूब वायरल हो रहा है।

शादी पर डांस करते हुए दूल्हा-दुल्हन- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA शादी पर डांस करते हुए दूल्हा-दुल्हन

शादी से जुड़े वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इनमें से कई वीडियो में आपने देखा होगा कि शादी पर दूल्हा और दुल्हन ग्रैंड एन्ट्री लेते हुए नजर आते हैं। जिसमें कपल या तो डांस करते हुए एंट्री लेते हैं या फिर कोई स्टंट करते हुए। हाल में ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक कपल को स्टेज पर डांस करते हुए एंट्री लेते देखा जा सकता है। वीडियो में कपल के बीच का तालमेल साफतौर पर देखा जा सकता है। कपल के इस एंट्री को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि इन दोनों लोगों को एक-दूसरे के लिए ही बनाया गया है।  

कपल ने डांस करते हुए ली एंट्री

वैसे तो आमतौर पर आपने देखा होगा कि शादियों में दुल्हन ही डांस करते हुए एंट्री लेती है लेकिन इस वीडियो में दुल्हन के साथ-साथ दूल्हे ने भी डांस कर के उसे बखूबी टक्कर दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन स्टेज के नीचे खड़े होकर डांस करती दिख रही है। वहीं, दूल्हा स्टेज पर खड़े होकर दुल्हन के साथ कदम से कदम और एक्सप्रेशन मिलाते हुए नजर आया। वीडियो में दोनों के डांस करने का तरीका और अंदाज देख लोगों की हंसी रोके नहीं रुक रही है। लोगों को यह वीडियो बहुत पसंद आया। वहीं कई लोग इस वीडियो पर मजे लेने से भी नहीं चूके और दूल्हा-दुल्हन का खूब मजाक उड़ाया।

वीडियो पर लोगों ने कमेंट कर कपल के लिए मजे

वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @funzone_up78 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई ने तो रंग जमा दिया। दूसरे ने लिखा- दूल्हे ने दुल्हन को बराबरी का टक्कर दिया है। तीसरे ने लिखा- शादी आर्केस्टा बन गया, मंडप में विवाह के समय कोई नहीं दिखता, सब के सब खाने और रील के लिए आते हैं। फिर मंडप के नीचे पंडित दूल्हा दुल्हन और 4 से 6 लोग ही बचते हैं, जबकि बुलाये शादी में सब लोग जाते हैं।

ये भी पढ़ें:

'भगवान के लिए छोड़ दो, प्लीज इस बार जाने दो', पैरों में गिरकर रोती रही विदेशी लड़की, फिर भी शख्स ने नहीं दिखाई रहम

Video: बीच हवा में लटका हाईवा ट्रक, केबिन के अंदर फंसा ड्राइवर, पुल से टकराने के बाद हुआ हादसा