1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'भगवान के लिए छोड़ दो, प्लीज इस बार जाने दो', पैरों में गिरकर रोती रही विदेशी लड़की, फिर भी शख्स ने नहीं दिखाई रहम

'भगवान के लिए छोड़ दो, प्लीज इस बार जाने दो', पैरों में गिरकर रोती रही विदेशी लड़की, फिर भी शख्स ने नहीं दिखाई रहम

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 10, 2025 05:12 pm IST,  Updated : Feb 10, 2025 05:12 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक विदेशी लड़की को हाथ जोड़कर एक शख्स के पैरों में गिर गिड़गिड़ाते हुए देखा जा सकता है। लड़की उस शख्स से रहम की भीख मांग रही है। लेकिन इसके बावजूद भी उस शख्स ने उस पर जरा भी रहम नहीं दिखाता और फिर जो कुछ भी वह करता है, उसे लड़की बर्दाश्त ही नहीं कर पाती है।

शख्स के पैरों में गिरकर रोती दिखी विदेशी लड़की- India TV Hindi
शख्स के पैरों में गिरकर रोती दिखी विदेशी लड़की Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर लोग व्यूज और लाइक्स बटोरने के लिए हर तरह के पैंतरे आजमाते हैं। कई लोग तो अपने वीडियो में ऐसी क्रिएटिविटी दिखाते हैं कि लोग देखकर सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर यह आइडिया इनके दिमाग में आया कैसे। सच में ऐसे लोगों के वीडियो हमारे सोच से भी परे होते हैं। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोग समझ ही नहीं पाएं कि वीडियो में आखिर हो क्या रहा है। पहली नजर में इस वीडियो को देखने से ऐसा लग रहा है जैसे वीडियो में कुछ क्राइम होने वाला है। लेकिन पूरा वीडियो देखने के बाद ही पता चलता है कि पूरा माजरा है क्या।

शख्स के पैरों में गिरी विदेशी लड़की

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वीडियो के शुरुआत में एक विदेशी लड़की अपना हाथ जोड़े एक शख्स के पैरों में गिरकर मिन्नतें कर रही है और उससे रहम की भीख मांग रही है। लड़की गिड़गिड़ाते हुए उस शख्स से बोल रही है कि, "मुझे माफ कर दो, भगवान के लिए छोड़ दो, प्लीज इस बार जाने दो।" लड़की के इतना गिड़गिड़ाने के बाद भी उस शख्स का दिल नहीं पिघलता। आगे लड़का जो कुछ भी उस लड़की के साथ करता है, उसे वह लड़की बर्दाश्त नहीं कर पाई।

'भगवान के लिए मुझे छोड़ दो'

आगे वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह शख्स अपने पैरों में पड़ी लड़की को इग्नोर करते हुए आगे बढ़ता है और मोबाइल के पास जाकर लूडो में उसकी गोटी को काट देता है। अपनी गोटी को कटते देख वह विदेशी लड़की जमीन पर ही लोट-लोटकर रोने लगती है। वीडियो को इस तरीके से शूट किया गया है कि कोई भी इसे देखने वाला शुरुआत में यह समझ ही नहीं पाएगा कि इतना रोना-धोना लूडो जैसी मामूली चीज के लिए हो रहा है। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @videshi__indian नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 50 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है और ढाई लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किया है।

ये भी पढ़ें:

इंग्लिश के चक्कर में पंचर वाले से सेट हो गई लड़की, शादी के बाद पता चली सच्चाई, Video शेयर कर सुनाया अपना दुख

'एक ही तो दिल है माही भाई कितनी बार जीतोगे', बाइक से जा रहे MS Dhoni ने फैन के साथ जो किय वह देख दिन बन जाएगा आपका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।