A
Hindi News वायरल न्‍यूज शहडोल में 'कुरकुरे-चिप्स' के पैकेट पर भालू ने किया हाथ साफ, गाड़ी से पैकेट चुराते ये VIDEO देखें

शहडोल में 'कुरकुरे-चिप्स' के पैकेट पर भालू ने किया हाथ साफ, गाड़ी से पैकेट चुराते ये VIDEO देखें

एमपी के शहडोल में जंगल से निकलकर एक भालू रिहायशी इलाके में आ पहुंचा और पिकअप वाहन से सामान चुराता हुआ नजर आया। भालू ने बड़ी चतुराई और संघर्ष के साथ वाहन से चिप्स के पैकेट निकाले और मौके से फरार हो गया।

bear shahdol- India TV Hindi Image Source : REPORTER INPUT पिकअप से चिप्स के पैकेट निकालता हुआ भालू।

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रसमोहिनी गांव में इन दिनों एक भालू का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शाम ढलते ही जंगल से निकलकर भालू सीधे गांव और बाजार क्षेत्र की ओर आ जाता है। हैरानी की बात यह है कि भालू सिर्फ घूमता ही नहीं, बल्कि किराना दुकानों तक पहुंचकर खाने-पीने की चीजों को नुकसान पहुंचा रहा है। हाल ही में एक किराना दुकान के सामने खड़े पिकअप वाहन में रखे स्नेक्स आइटम (कुरकुरे, पॉपकॉर्न, चिप्स ) लेकर भालू मौके से फरार हो गया। पूरी घटना का CCTV फूटेज सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

कैमरे में कैद हुआ 'चिप्स चोर' भालू

बता दें कि बीते कई दिनों से रसमोहिनी गांव में भालू नियमित रूप से प्रवेश कर रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कई बार वन विभाग को सूचना दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ऐसे ही एक भालू जंगल से निकाल कर रिहाशी इलाके में पहुंच गया और पिकअप वाहन से सामान चुराता हुआ नजर आया। भालू ने बड़ी चतुराई और संघर्ष के साथ वाहन से चिप्स के पैकेट निकाले और मौके से फरार हो गया। पिकअप वाहन रसमोहिनी निवासी संतोष हलवाई का बताया जा रही है जिसमें किराने का सामान लोड था।

देखें वीडियो-

क्या कह रहे ग्रामीण?

वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि भालू कई बार बाजार क्षेत्र में घूमते हुए देखा गया है। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में भारी डर का माहौल है। शाम होते ही लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग ने न तो पिंजरा लगाया गया है और न ही गश्त बढ़ाई गई है। वन विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते भालू को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर नहीं छोड़ा गया, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल वन विभाग की टीम गांव में भेजी जाए, रात्रि गश्त बढ़ाई जाए और भालू को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाए। साथ ही गांव में मुनादी कर लोगों को सतर्क किया जाए।

(रिपोर्ट- विशाल खंडेलवाल)

यह भी पढ़ें-

पहली बार गोलगप्पा चखते ही नाचने लगी ये विदेशी टूरिस्ट, स्वाद लेते ही दिया ऐसा रिएक्शन; तुरंत हो गया वायरल

सफाई​कर्मियों को चाय पिलाती महिला के वीडियो ने जीता यूजर्स का दिल, देखकर आप भी करेंगे तारीफ