आज के समय में इंसान जब भी कभी बोर होता है या फिर अपने काम से फ्री हो जाता है तो फोन निकालकर सोशल मीडिया की गलियों में पहुंच जाता है। आप भी अगर ऐसा करने वाले लोगों में से एक हैं तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे कि ऐसा कोई दिन नहीं जाता होगा जब कोई वीडियो वायरल न होता हो। हर दिन खूब सारे वीडियो वायरल भी होते हैं और उसमें से कई सारे वायरल भी होते हैं। आपकी फीड पर अब तक कई तरह के वायरल वीडियो आए होंगे मगर अभी जो वायरल हो रहा है, वो सबसे अलग है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक महिला रोटी बनाते हुए नजर आ रही है और ये कोई नॉर्मल रोटी नहीं बल्कि 3 IN 1 रोटी है। जी हां महिला ने 3 अलग-अलग आटे की एक ही रोटी बना दी और तीनों का फर्क पता भी चल रहा है। उस महिला ने मक्का, बाजरा और चावल, इन तीनों की रोटी एक ही में बना दी और आप भी जब रोटी को देखेंगे तो समझ जाएंगे कि रोटी का कौन सा हिस्सा बाजरे का है, कौन सा चावल का है और कौन सा हिस्सा मक्के का है। अब इस तरह का कीर्तिमान शायद ही किसी ने हासिल किया और इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर nargisreshma786 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 26 हजार से अधिक लोगों ने लाइक लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये तो गैर-कानूनी है। दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे भी सीखना है। तीसरे यूजर ने लिखा- लेकिन पकी नहीं है। चौथे यूजर ने लिखा- लो अब रोटी में भी डिजाइन और कलर। एक और यूजर ने लिखा- अरे पिंक में तो बनाई नहीं।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
गाड़ी में जाते इन दो सवारियों को देख आप भी कांप जाएंगे, Video हो रहा वायरल
इसे ही भेड़-चाल कहा जाता है, वायरल Video को देखते ही आप समझ जाएंगे पूरा मामला