1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इसे ही भेड़-चाल कहा जाता है, वायरल Video को देखते ही आप समझ जाएंगे पूरा मामला

इसे ही भेड़-चाल कहा जाता है, वायरल Video को देखते ही आप समझ जाएंगे पूरा मामला

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 26, 2025 04:48 pm IST,  Updated : Dec 26, 2025 04:48 pm IST

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आप जब वीडियो को देखेंगे तो पता चल जाएगा कि भेड़-चाल किसे कहा जाता है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी खूब सारे कमेंट्स किए हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/THEPOSITIVE_PEOPLE

आज के समय में लगभग हर किसी के हाथ में स्मार्ट फोन है और लोग सोशल मीडिया पर भी हैं। लोगों को जब भी कुछ अनोखा या फिर अतरंगी होता हुआ दिखता है तो वो उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। इसमें से कई सारे वीडियो वायरल भी हो जाते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी अब तक खूब सारे वायरल कंटेंट देखे होंगे और अब उस लिस्ट में एक नया वीडियो शामिल करने का समय आ गया है। आइए आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा जो बाइक चला रहा है, वो बाइक चलाते हुए बोलता है, 'भाई हाईवे पर जाम लग रहा था और मैंने लेफ्ट ले लिया। मुझे नहीं पता कि रास्ता किधर जाता है। मैंने लेफ्ट लिया और सभी ने लेफ्ट ले लिया। मेरे पीछे भीड़ है और मुझे नहीं पता कि रास्ता सही है या नहीं है।' इस दौरान वो हंसता भी रहता है। वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो गया है और लोगों ने भी खूब सारे कमेंट किए हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर thepositive_people नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो का काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अंधों में काना राजा। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई हमेशा ऐसा ही होता है जब जाम हो। तीसरे यूजर ने लिखा- डेडएंड न आ जाए बस। चौथे यूजर ने लिखा- मजाक मजाक में इंसानी दिमाग की लिमिट बता दी।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

17 सालों से पूजा को ढूंढ रहा है ये आदमी, लगाया हुआ पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल

कंटेंट बनाने के चक्कर में दीदी का मजाक बन गया, बच्चों ने ही कर दिया पोपट, देखें वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।