सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आप जितनी बार जाएंगे, आपको उतनी बार कुछ न कुछ ऐसा दिखेगा जो आपको सोशल मीडिया पर बने रहने का कारण देगा। कई लोग दिन में कुछ-कुछ घंटे सोशल मीडिया पर स्क्रोल करते हैं। आप भी कुछ देर सोशल मीडिया पर जरूर एक्टिव रहते होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आपकी फीड पर हर दिन तरह-तरह के वायरल कंटेंट आते होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो आपके होश उड़ा देगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि महिलाओं ने वीडियो में ऐसा क्या किया।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हुए हैं जो मुंबई लोकल के रहे हैं। उनमें महिला हो या फिर पुरुष धीमी रफ्तार में आई लोकल ट्रेन में फटाफट चढ़ जाते हैं। वो तो आपने खूब देख लिए होंगे मगर क्या आपने कभी फाटक से गुजरती ट्रेन में महिलाओं को चढ़ते हुए देखा है? अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक ट्रेन धीमी रफ्तार में फाटक से गुजर रही है और वहीं पर खड़ी तीन महिलाएं बारी-बारी उसके हैंडल को पकड़कर ट्रेन में चढ़ जाती हैं जैसे उनका यह रोज का काम है। वीडियो वायरल होता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'इंडिया बिगनर्स के लिए नहीं है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 79 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आंटी मौत से खेल रही हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- आंटी लोगों ने धूम मचा रखी है। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई ये एक्सपर्ट के लिए भी नहीं है। चौथे यूजर ने लिखा- सिर्फ हैकर्स के लिए है। एक अन्य यूजर ने लिखा- फिजिक्स का कॉन्सेप्ट लगा रही हैं।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
17 सालों से पूजा को ढूंढ रहा है ये आदमी, लगाया हुआ पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल
कंटेंट बनाने के चक्कर में दीदी का मजाक बन गया, बच्चों ने ही कर दिया पोपट, देखें वीडियो