आज के समय में लोगों को जब भी कुछ गलत, अनोखा, अजीब या फिर खतरनाक दिखता है तो वो तुरंत ही उसे रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी ऐसे खूब सारे वीडियो आते ही होंगे जो आपको भी डरा देते होंगे। हर दिन ऐसे कई सारे वीडियो वायरल होते हैं और अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा कि वो वायरल हो गया और उसके बाद आपको यह बताएंगे कि लोगों ने क्या कुछ कहा है।
Related Stories
वायरल हो रहे वीडियो में क्या दिखा?
आपने सड़कों पर जाते हुए कई ऑटो, ई-रिक्शा और बस वालों को देखा होगा जो उसमें सवारी भर-भर कर ले जाते हैं और उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी खूब होते हैं। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो कमांडर गाड़ी का मालूम होता है जिसमें ड्राइवर ने भर-भर कर लोगों को बैठा हुआ है। जितने ज्यादा लोग हो सकते थे, उतने बैठाए हुए हैं। अब इसमें हैरानी की बात यह है कि 2 सवारियों को उसने पीछे वाले दरवाजे पर बैठाया हुआ है। अब सोचिए कि कभी किसी कारण बैलेंस थोड़ा बहुत भी बिगड़ा तो उन लोगों का क्या होगा। इसी कारण वीडियो वायरल भी हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर ajeet_fitness97 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख 47 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हर गांव की कहानी है, तुम पहली बार देख रहे हो। दूसरे यूजर ने लिखा- राजस्थानी ऑन टॉप। तीसरे यूजर ने लिखा- बैठा ये है, डर मुझे लग रहा है। चौथे यूजर ने लिखा- सुरक्षा ज्यादा जरूरी है। वहीं कई लोगों ने इसे मजबूरी का नाम देकर इसका साथ दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इसे ही भेड़-चाल कहा जाता है, वायरल Video को देखते ही आप समझ जाएंगे पूरा मामला
ये मौत से खेलना नहीं है तो फिर और क्या है? इन महिलाओं की हरकत जरा आप भी देखिए