Sher Ka Video: 'सोते हुए शेर को छेड़ना नहीं चाहिए जाग गया तो चीर—फाड़ देगा' ये फिल्मी डायलॉग तो आपने सुना ही होगा। इस डायलॉग के शाब्दिक अर्थ पर गौर करें तो ये वाक्य जानवरों को बेवजह परेशान न करने की नसीहत के बारे में है। सोशल मीडिया मंच एक्स पर वायरल हो रहे एक वीडियो में इस डायलॉग को चरितार्थ करने वाला एक वाकया दिखाई दिया। वीडियो की लोकेशन संभवत: शेर के पिंजरे की लग रही है जहां शेर ने एक शख्स का पैर दबोचा हुआ है। इस दौरान दूसरा शख्स डंडी से शेर पर वार कर उसे छोड़ने के लिए कहता दिख रहा है।
एक्स पर वायरल हो रहा वीडियो
एक्स पर ये वीडियो @saahira_a नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, 'अरे काट लिया, भाई की क़िस्मत अच्छी थी वरना शेर की नज़र सीधे लेग पीस पर थी। ये सब कितना खतरनाक हो सकता है।' वीडियो में आप देख सकते हैं कि, कैसे शेर शख्स की टांग को दबोचे हुए है और शख्स जोरों से चिल्ला रहा है। इस बीच वहां मौजूद दूसरा शख्स को साथी को बचाने की जुगत में नजर आ रहा है।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो को एक्स पर 2 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है कि, 'शेर के पिंजरे में करने क्या गए थे?' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'ये शौक भी अजीब हैं इंसानों के, जानवर है वो उसका कोई भरोसा है क्या ?' तीसरे यूजर ने लिखा है कि, 'इनको अपनी जान की भी परवाह नहीं है हद है।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'इसको शेर को छेड़ने की जरूरत क्या थी..मजाक भारी पड़ सकता था..गए थे दो पैर में एक पैर पर आए होते।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'किस्मत अच्छी है, कि शेर ने मजाक कर के छोड़ दिया। बाकी इसका तो आज स्वाहा होना तय था।'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
Nepal के बारे में 10 अजब—गजब फैक्ट्स, जिन्हें सुनकर दिमाग की बत्ती गुल हो जाएगी, आज जान लें
Nepal में संसद भवन से सिर पर चक्के वाली कुर्सी लेकर भागते दिखे प्रदर्शनकारी, Viral Video में देखें और क्या—क्या लूटा