1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में...' Viral हो गया दोस्तों का ये Video, 1.5 मिलियन से ज्यादा लोगों ने किया लाइक

'श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में...' Viral हो गया दोस्तों का ये Video, 1.5 मिलियन से ज्यादा लोगों ने किया लाइक

Viral Video: सोशल मीडिया दोस्तों के ग्रुप का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें लोगों ने 'श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में...' भजन गाया जिसके वायरल वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।

shri ram janki baithe hai, viral bhajan shri ram janki baithe hai, bhajan shri ram janki baithe hai,- India TV Hindi
Image Source : IG/@SUMIRAN_JAMS घर में भजन गाते दोस्तों का ग्रुप।

Viral Video: इंटरनेट पर आजकल युवाओं में भक्ति का अपार जुनून और उनकी श्रद्धा देखने को मिल रही है। इसकी पुष्टि करते तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इस बार भी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो यूजर्स द्वारा खूब देखा और पसंद किया जा रहा है। वीडियो में दोस्तों का एक ग्रुप हाउस पार्टी के इकट्ठा हुआ है मगर ये पार्टी मधुर भजनों की है, जिसमें सभी लोग ​भक्ति में सराबोर दिख रहे हैं। वीडियो में कुछ लोग वाद्य यंत्र बजा रहे हैं तो वहीं, कुछ लोग भजन पर झूम रहे हैं।  

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @sumiran_jams नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इसमें एक लड़का 'श्रीराम के भरे दरबार में विभीषण ने ताना मारा...' पंक्तियों के साथ भजन को शुरू करता है जिसके बाद अन्य सभी लोग भजन को आगे बढ़ाते हैं। पूरा समूह हारमोनियम, तबला और गिटार लेकर स्टूडियो में बैठे हैं। इसी बीच जब ये भजन गाया जा रहा होता है तो सभी लोग पूरी मस्ती से मंत्रमुग्ध होते दिखाई देते हैं। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर खूब पसंद किया जा रहा है। यही वजह है कि, वीडियो को अब तक 1.5 मिलियन से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और हजारों लोगों ने इस पर कमेंट किया है। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि, 'इस पीढ़ी के लिए पानी के बचाना है।' दूसरे यूजर ने लिखा​ कि, 'मैं भी आपके ग्रुप में शामिल होना चाहता हूं, यह बहुत अच्छा है और साथ ही अद्भुत भी है।' तीयरे यूजर ने लिखा कि, 'मुझे बहुत अच्छा लगता है जब मैं देखता हूँ कि पीढ़ी दर पीढ़ी लोग भक्ति में लीन हो रहे हैं। यह एक ऐसा खजाना है जो मेरे ज़्यादातर साथी खो रहे हैं।'चौथे यूजर ने लिखा​ कि, 'BTS टीम ऐसी ही होनी चाहिए।'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें 
बरेली में गिरा झुमका आखिर मिल ही गया! यकीन न हो तो चच्चू के कानों को देख लीजिए, VIDEO
 

Video: स्कूटी पर बैठने का तरीका थोड़ा Casual है, दीदी के मजेदार कांड को देख यूजर्स भी लेने लगे मौज