1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ट्रेन में रात 1 बजे हुआ कुछ ऐसा कि Video हो गया वायरल, उसे देख लोगों ने भी किया रिएक्ट

ट्रेन में रात 1 बजे हुआ कुछ ऐसा कि Video हो गया वायरल, उसे देख लोगों ने भी किया रिएक्ट

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोगों ने अपने मुताबिक रिएक्ट भी किया है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता होगा जब कुछ वायरल होता हुआ नजर न आता हो। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी तमाम वायरल पोस्ट आते ही होंगे। कभी हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल होते हैं तो कभी कोई ऐसी तस्वीर वायरल हो जाती है जिसे देखने के बाद लोग अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। आप सोशल मीडिया पर जब कभी जाएंगे आपको कोई न कोई पोस्ट नजर आ ही जाएगा जो वायरल हो रहा होता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक ट्रेन के अंदर का है। वीडियो में नजर आ रहा है कि रात का समय है। जिस लड़की ने वीडियो बनाया है उसने दो लोगों के कारण बनाया है। दो लोग अपनी-अपनी सीट पर सो रहे हैं लेकिन वो काफी जोर-जोर से खर्राटे ले रहे हैं। यही कारण है कि लड़की ने वीडियो बनाया और इसी कारण से वीडियो वायरल भी हुआ है। वो बारी-बारी दोनों को कैमरे में दिखाती है और बताती है कि दोनों के बीच में कंपटीशन चल रहा है। वीडियो में वो एक शख्स को दिखाते हुए बताती है कि यह नंबर दो है और दूसरे को दिखाते हुए उसे पहले नंबर पर बताती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर priyankahalder257 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है और कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- खर्राटे वालों के लिए अलग बोगी होनी चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- कूकर की सीटी भी फेल है। तीसरे यूजर ने लिखा- नाक के पास खैनी रख दो। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी शेयर की है तो कई लोगों ने इस तरह किसी का वीडियो बनाने को गलत बताया है।

ये भी पढ़ें-

जीत के बाद कुछ ऐसा ही हो जाता है इंडियन फैंस का हाल, वायरल Video जरूर देखें

चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद श्रेयस अय्यर का डांस स्टेप हुआ वायरल, फैंस को तारक मेहता शो के इस करैक्टर की आई याद