1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. राह चलती लड़कियों को देख युवक ने कर डाली ऐसी हरकत, Video देख लोग बोले- ऐसा रहा तो किसी दिन मार खा जाओगे

राह चलती लड़कियों को देख युवक ने कर डाली ऐसी हरकत, Video देख लोग बोले- ऐसा रहा तो किसी दिन मार खा जाओगे

सड़क पर सामान बेचने वाले का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें राह चलती दो लड़कियों को देख उसने ऐसी हरकत कर डाली कि देखने वाले उसे हिदायत देने लगे और बोले कि अगर वह ऐसे ही करता रहा तो एक दिन वह बुरी तरह मार खाएगा।

लड़कियों को टोकते हुए युवक- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA लड़कियों को टोकते हुए युवक

सड़क पर सामान बेचने वाले कितनी मेहनत करते हैं। जोर-जोर से चिल्लाकर लोगों को आवाज लगाना और उन्हें अपनी दुकान पर बुलाना। ये कोई छोटी-मोटी बात नहीं। ये एक ऐसी कला है, जिसमें दिमाग, दिल, और थोड़ा सा ड्रामा भी चाहिए होता है। ऐसे ही एक सड़क पर सामान बेचने वाले भाई का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जहां देखा जा सकता है कि एक युवक अपने छातों को बेचने के लिए बड़ी ही गजब की मार्केटिंग स्किल का इस्तेमाल करता है।

'बहन डर गई, बहन डर गई...'

वायरल हो रहे इस वीडियो में 'छाता मैन' बना युवक बड़ी ही फिल्मी अंदाज में राह चलती दो लड़कियों को टोकता है और उनसे ऐसे बात करता है जैसे वो कोई गुस्सैल टीचर हो, जो होमवर्क न करने पर लड़कियों को सजा देने वाला हो! वीडियो में देखा जा सकता है कि राह चलती लड़कियां जैसे ही उसके करीब आती हैं वह चिल्लाते हुए बोलता है- "क्यों? बताऊं क्या?" ये डायलॉग सुनकर लड़कियां एकदम से ठिठक जाती हैं। उन्हें पता नहीं चलता कि आखिर उनके साथ हो क्या रहा है? लेकिन जैसे ही वो पूछती हैं, "क्या बताओगे?", भाईसाहब तुरंत अपना 'सेल्समैन मोड' ऑन कर लेते हैं और एक मुस्कान के साथ बड़े ही प्यार से बोलते हैं, "ये लीजिए बहनजी, 50 रुपये का एक छाता, 100 में तीन! निकाल दूं तीन?" यह सुनकर तो लड़कियों का दिमाग और भी ज्यादा खराब हो जाता है और वे गुस्से से भरे रिएक्शन देते हुए कहती हैं, "पागल है क्या?" और वहां से चलते बनती हैं। लेकिन भाई, ये वीडियो देखने वालों का तो दिमाग ही हिल गया।

लोगों ने कहा - किसी दिन मार खाएगा ये

सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @thesawanbhawsar नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "शुरुआत में तो लड़कियां डर ही गईं थीं।" दूसरे ने लिखा, "ऐसी हरकतें मत करो, वरना दीदी गुस्से में किसी दिन पीट देंगी।" तीसरे ने लिखा, "100 में तीन सुनकर मेरा मानसिक संतुलन हिल गया।" चौथे ने लिखा, "किसी दिन मार खाएगा तू।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

इस लड़की की पूरी हुई वायरल होने की मुराद, दिल्ली मेट्रो में अश्लील डांस कर बनाया Video, अब चारों तरफ हो रही चर्चा

वॉटरफॉल के किनारे गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर रहा था युवक, अचानक पैर फिसला और ख्वाब पूरे होने से पहले झरने में बहा