1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. असली होनहार छात्र तो बैकबेंचर्स ही होते हैं! कितना तेज दौड़ता है इनका दिमाग, आप इस वायरल Video में देखें

असली होनहार छात्र तो बैकबेंचर्स ही होते हैं! कितना तेज दौड़ता है इनका दिमाग, आप इस वायरल Video में देखें

भारत में खुराफाती दिमाग दौड़ाने वालों की कोई कमी नहीं है। अब इस वीडियो में दिखाई गई तरकीब भी उसी जुगाड़बाजी का नमूना है, जहां देखा जा सकता है कि एक छात्र ने टीचर से बचने के लिए क्लास में फोन छुपाने की ऐसी तरकीब निकाली कि देखने वालों के होश ही उड़ गए।

छात्र द्वारा क्लास में फोन छुपाने का यह जुगाड़ हो गया वायरल- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA छात्र द्वारा क्लास में फोन छुपाने का यह जुगाड़ हो गया वायरल

आज के समय में स्मार्टफोन बच्चों और युवाओं की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। बिना फोन के अब लोगों की जिंदगी मुश्किल होती जा रही है। अगर उन्हें उनके फोन से एक घंटे के लिए भी दूर कर दिया जाए तो उनका जीना हराम हो जाता है। स्कूल-कॉलेजों में फोन के इस्तेमाल पर सख्ती के बावजूद, भी कई छात्र अपनी होशियारी से टीचर्स को चकमा देकर स्कूल में फोन ले जाते हैं। ऐसे ही एक मजेदार वाकये का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक छात्र ने क्लास में फोन छुपाने की ऐसी तरकीब निकाली कि देखने वालों के होश ही उड़ गए। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि आज की पीढ़ी कितनी क्रिएटिव और शरारती हो सकती है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @studentgyaan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक छात्र क्लासरूम में फोन छुपाने की ऐसी जगह दिखाता है, जिसके बारे में कोई टीचर शायद ही सोच सके। वीडियो में दिखाया गया है कि छात्र ने अपने फोन को क्लास में लगे AC डक्ट के पीछे छुपा रखा है। वीडियो को देखें तो आप पाएंगे कि छात्र एक बेंच पर चढ़ता है और AC डक्ट की जाली को हटाता है, फिर उसके अंदर हाथ लगाकर अपने फोन को बाहर निकालता है। अब भला इस जगह पर तो टीचर की नजर पड़ना लगभग नामुमकिन है। छात्र के इस तरकीब को देखकर लोग हैरान रह गए।

लोगों को याद आए अपने स्कूल के दिन

वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने तरह-तरह की मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "मैं तुम्हारा HOD हूं, अभी मेरे कैबिन में आओ।" वहीं, दूसरे ने मजाक में कहा, "मैंने तो अपना फोन टीचर के डेस्क में ही छुपा दिया था, क्योंकि वहां कोई चेक नहीं करता।" एक अन्य यूजर ने अपनी पुरानी यादें ताजा करते हुए लिखा, "10 साल पहले मैंने भी यही ट्रिक आजमाई थी।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

Video: नहीं देखा होगा ऐसा मगरमच्छ, टेढ़ी-मेढ़ी हड्डियों की वजह से बदल गया शरीर का ढांचा

VIDEO: ATM को लात मारते ही होने लगी नोटों की बारिश, जितना हो पाया उतना पैसा लेकर भागा शख्स