A
Hindi News वायरल न्‍यूज 'समोसा दबाओ सोमेश जिताओ..' क्लास में चुनाव लड़कर बच्चों ने सीखा इलेक्शन प्रोसेस, खुद लिखे मजेदार स्लोगन, Video में देखें कौन जीता

'समोसा दबाओ सोमेश जिताओ..' क्लास में चुनाव लड़कर बच्चों ने सीखा इलेक्शन प्रोसेस, खुद लिखे मजेदार स्लोगन, Video में देखें कौन जीता

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि, बच्चों ने कैसे खुद चुनाव लड़कर इलेक्शन प्रोसेस को सीखा। इस मजेदार वीडियो को बच्चों के सर ने ही शेयर किया है।

election in classroom, election in class, students election in class, classroom election, viral news- India TV Hindi Image Source : IG/@MASTER_JI21 बच्चों ने चुनाव लड़कर सीखा इलेक्शन प्रोसेस।

Viral Video: हमारा नेता कैसा हो XYZ भइया जैसा हो...! चुनाव आते ही आपने भी अपने गली-मोहल्लों में ऐसे स्लोगन सुने होंगे। मगर इस बार ऐसे ही मजेदार स्लोगन गूंजे हैं एक क्लास में जहां टीचर ने बच्चों को इलेक्शन प्रोसेस समझाने के लिए बाकायदा चुनाव का पूरा थीम तैयार किया। इसमें बच्चों वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ तैयार किया, स्टूडेंट्स को कैंडिडेट बनाया गया, पोलिंग एजेंट बनाए गए और तो और कैंडिडेट्स ने खुद ही स्लोगन लिखे। कैंडिडेट्स के चुनाव चिह्न पतंग, पिज़्ज़ा, स्माइल और समोसा थे। इस दौरान क्लास के सभी बच्चों ने वोट डालकर अपने पसंदीदा कैंडिडेट को चुनाव जिताकर चुनाव प्रक्रिया सीखी। 

चुनाव प्रक्रिया सिखाने का रोचक अंदाज 

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @master_ji21 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में टीचर वीडियो शेयर कर बता रहे हैं कि, 'वे बच्चों को गवर्नमेंट एंड डेमोक्रेसी पढ़ा रहे थे। इस एक्टिविटी में चार कैंडिडेट खड़े किए गए थे। उनको 4 दिन का समय दिया गया ताकि वे कैंपेनिंग कर सकें। बच्चों ने खुद ही चुनाव चिह्न बनाए और स्लोगन लिखे। इलेक्शन के लिए प्रीसाइडिंग-पुलिस अफसर बनाकर पोलिंग बूथ बनाया। इलेक्शन में बच्चे एक-एककर आते हैं, वोटर आईडी (सांकेतिक) दिखाते हैं और अपना वोट डालते हैं।' इस तरह बच्चों ने सीखा कि कैसे मिनस्टिर चुने जाते हैं। अंत में काउंटिंग होती है और सोमेश नाम का बच्चा चुनाव जीत जाता है जिसका चुनाव चिह्न समोसा था और स्लोगन था- 'समोसा दबाओ सोमेश जिताओ।' 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

इस वीडियो को एक लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया। इस वीडियो पर यूजर्स की मिली-जुली प्रति​क्रिया सामने आई। कई यूजर्स ने टीचर के इस प्रयास की सराहना की। वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि बच्चों को लालच देकर चुनाव जीतना नहीं सिखाना चा​हिए। एक यूजर ने लिखा कि, 'आदरणीय प्रधान सोमेश भाई जी को प्रचंड एवं ऐतिहासिक जीत की हार्दिक शुभकामनाएं।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'हर स्कूल को इस तरह की शिक्षा देने की जरूरत है।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'समोसे में खरीद लिया! पक्का नेता बनेगा!' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'लाल फूल नीला फूल सोमेश भैया बूटीफूल।' वहीं, एक अन्य यूजर ने मज़ाक में लिखा कि, 'ये कैसा वोट है जहां कोई मारपीट नहीं हुई।'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें-
Funny Video: बहन के बहानों से तंग आकर भाई ने निकाला मस्त जुगाड़, देखकर मां भी हो गईं शॉक्ड 
 

खाने को लेकर नखरे कर रही थी बहन, भाई ने दिया ऐसा मजेदार जवाब सुनते ही सदमे में चली गई, VIDEO