1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बहन के बहानों से तंग आकर भाई ने निकाला मस्त जुगाड़, देखकर मां भी हो गईं शॉक्ड, बेहद मजेदार है ये VIDEO

बहन के बहानों से तंग आकर भाई ने निकाला मस्त जुगाड़, देखकर मां भी हो गईं शॉक्ड, बेहद मजेदार है ये VIDEO

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Sep 16, 2025 05:59 pm IST,  Updated : Sep 16, 2025 06:00 pm IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर भाई-बहन की जोड़ी का एक वीडियो सामने आया है। ​इसमें लड़के ने अपनी बहन के बहानों का जबरदस्त जवाब ढूंढ़कर निकाला है।

viral video, siblings video, brother sister funny video, brother sister funny reel, funny video, vir- India TV Hindi
बहन के बहानों का भाई ने निकाला जवाब। Image Source : IG/@GAURAVCHUGH55

Viral Video: सोशल मीडिया स्क्रॉल करते समय आपने सिब्लिंग्स के कई तरह के मजेदार वीडियो देखे होंगे। किसी वीडियो में भाई तो किसी में बहन एक-दूसरे की टांग खिंचाई करते हुए दिखते हैं। इस बार भी एक ऐसा ही मजेदार वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद यूजर्स की भी हंसी छूट गई। इतना ही नहीं बेटे की तरकीब ने उसकी मां को सदमे में डाल दिया। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने भी इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। 

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @gauravchugh55 नामक हैंडल से शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, मां कमरे में एंट्री करते ही बेटी से पोछा लगाने को कहती हैं। इस पर बेटी उनको नेल पेंट लगाने का हवाला देते हुए ना कह देती है और ये काम बेटे को सौंप दिया जाता है। इसके बाद मां कपड़े फैलाने को कहती हैं तो बेटी फिर वही बहाना बनाते हुए ना करती है और मां ये काम बेटे से करने को कह देती हैं। सारे काम हो जाने के बाद मां बेटी से आटा गूंथने के लिए कहती हैं और हर बार ही तरह बेटी वही बहाना बनाकर ना कर देती है और ये काम बेटे को करना पड़ता है। मगर, असली ट्विस्ट तो तब आता है जब मां डायरेक्ट बेटे से छत से कपड़े लाने को कहती हैं। मां के आते ही बेटा हाथ में बहन की तरह ही नेल पेंट लगा लेता है ये देखकर उसकी मां दंग रह जाती हैं। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को अब तक तीन लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि, 'वाह क्या सॉल्यूशन है।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'आंटी को भी सारे काम एक साथ याद आ गए।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'पेंट मत सुखने देना गौरव.. जैसे ही पेंट सूखा तेरा शोषण शुरू।' वहीं, एक अन्य ने लिखा कि, 'बेचारा मजबूरी में और क्या करता।'

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें

Funny Video Viral: डोगेश भाई के साथ प्रैंक करना पड़ा महंगा, 1 सेकंड में पूरी पलटन ने चखा दिया मजा 

Cute Video: ये बच्चा तो IAS निकलेगा! मां के सवालों पर दिए ऐसे जवाब सुनकर यूजर्स भी हो गए हैरान 
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।