1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. समोसा खाने की ऐसी तहज़ीब पहली बार देखने को मिली, आप भी देखें वायरल Video

समोसा खाने की ऐसी तहज़ीब पहली बार देखने को मिली, आप भी देखें वायरल Video

समोसा एक ऐसा खाने का आइटम है जिसे लगभग हर कोई खाना पसंद करता ही है। शाम के समय लोग चाय के साथ समोसा खा ही लेते हैं मगर इसके लिए तहज़ीब भी होती है, वो आज एक वीडियो में देखने को मिला।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@SAUDEEPENDRA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में सोशल मीडिया का यूज लगभग हर कोई करता ही है। आप भी सोशल मीडिया यूज करते ही होंगे। आमतौर पर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा हंसी-मजाक के वीडियो पोस्ट भी होते हैं और वायरल भी होते हैं। उसके अलावा जुगाड़ और स्टंट के भी खूब सारे वीडियो वायरल होते हैं। लेकिन क्या आपने कभी कोई ऐसा वीडियो देखा है जिसमें कोई समोसा खाने का तरीका लोगों को सिखाते हुए नजर आया हो? अरे आप तो हैरान हो गए लेकिन वायरल वीडियो में तो कुछ ऐसा ही देखने को मिला। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

शख्स ने समोसा खाने का सिखाया तरीका

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक टेबल पर कई सारे लोग बैठे हुए हैं और उसी टेबल पर एक प्लेट में समोसा रखा हुआ है। वहीं एक शख्स जिसने अपने हाथ में छूरी और कांटा है। अब वो वहां बैठे लोगों को बताता है कि छूरी और कांटे से उन्हें किस तरह समोसा खाना चाहिए। वो पहले तो छूरी से समोसे को बीच में से दबाता है और फिर कांटे से उस समोसे के एक भाग को काटता है। इसके बाद वो यह सिखाता है कि कांटे से उस समोसे को कैसे उठाना है। वो जितने देर में समोसे का एक भाग काटकर जरा सा खाता है, उतने में तो लोग पूरा समोसा खा जाते हैं। इसके बाद वो सांबर को भी खाने का तरीका सिखाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @SauDeependra नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'चलो बताओ आप कैसे खाते हो समोसा? थोड़ा सीख लो ढंग से खाना, ऐसे खाया करो। इतनी देर में चार चेप जांउ।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 25 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इतने नखरे में राजस्थानी आदमी 4 समोसे लपेट ले। दूसरे यूजर ने लिखा- यहां हाथ में आते ही 2 सेकेंड्स में मुंह में पहुंच जाता है। तीसरे यूजर ने लिखा- मैं किस ग्रह पर आ गया हूं अब।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

कंपनी ने कर्मचारियों को दिए ऐसे दिवाली गिफ्ट कि लोग बोले- वैकेंसी है क्या? धुआंधार वायरल हो रहा Video

कला पर लिखना था निबंध मगर स्टूडेंट ने कर दिया कारनामा, यूजर ने कहा- मैं तो 10 में से 10 दे देती