अभी दिवाली आने वाली है और कई सारी कंपनियां अपने कर्मचारियों को अलग-अलग तरह के दिवाली गिफ्ट देंगे। वहीं कुछ लोगों को दिवाली पर कुछ भी गिफ्ट न मिलने पर हर साल की तरह उनका दिल टूटेगा तो वहीं कई लोगों को सिर्फ मिठाई के डिब्बे से संतोष होना पड़ेगा। अब ऐसे में सोशल मीडिया पर दिवाली गिफ्ट के वीडियो काफी वायरल होते हैं और उन वीडियो को देखने के बाद लोग भी अपना रिएक्शन देते हैं। अभी एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें कर्मचारियों की सीट पर उनका दिवाली गिफ्ट रखा हुआ नजर आ रहा है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे एक ऑफिस के अंदर रिकॉर्ड किया गया है और वीडियो में दिख रहा है कि सभी कर्मचारियों की सीट पर उनके दिवाली गिफ्ट रखे हुए हैं। सभी की सीट पर एक-एक ट्रॉली बैग और उसके साथ एक डिब्बा भी नजर आ रहा है जिसमें चॉकलेट या फिर मिठाई हो सकता है। सभी डेस्क पर एक-एक गिफ्ट रखा हुआ है और लगता है कि रात में यह सब रख दिया गया है ताकि जब कर्मचारी ऑफिस आएं तो अपना गिफ्ट देखकर खुश हो जाएं। इसी एक ऑफिस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर itsmeee_arushi नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 14.9 मिलियन लोगों ने देख लिया है। अब आपको लोगों के रिएक्शन के बारे में बताते हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई बस कंपनी का नाम बता दे, अब तो ज्वाइन करके ही रहूंगा। दूसरे यूजर ने लिखा- वैकेंसी होगा तो बताओ यार। तीसरे यूजर ने लिखा- कौन सी कंपनी है भाई, मुझे भी आना है। चौथे यूजर ने लिखा- दीदी रेफ्रेंस मिलेगा क्या। वहीं कुछ लोग मजे भी ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मेरा मैनेजर इसे AI बता रहा है तो वहीं एक यूजर ने लिखा- मेरी HR इसे AI बता रहा है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
कला पर लिखना था निबंध मगर स्टूडेंट ने कर दिया कारनामा, यूजर ने कहा- मैं तो 10 में से 10 दे देती
इन लोगों का मानसिक संतुलन हिल गया है क्या? रील के आगे अपनी जान की भी परवाह नहीं