1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इसे कहते हैं शराब का बुरा असर, नशे में धुत शख्स ने परिवहन निगम की चोरी कर ली बस

इसे कहते हैं शराब का बुरा असर, नशे में धुत शख्स ने परिवहन निगम की चोरी कर ली बस

जब कोई इंसान नशे में धुत हो जाता है तो वो कुछ ऐसा कर डालता है जिसके बारे में उसे भी पता नहीं होता है और उसकी हरकत दूसरे लोगों को भी हैरान कर देती है। ऐसी ही एक खबर अभी सामने आ रही है।

नशे में धुत होकर बस चुराने वाला वेंकन्ना- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT नशे में धुत होकर बस चुराने वाला वेंकन्ना

इस दुनिया में एक से बढ़कर एक अतरंगी लोग हैं जो अतरंगी हरकतें करते रहते हैं और उनके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो ऐसे वीडियो देखते ही होंगे। इसके अलावा कुछ ऐसी खबरें भी सामने आती हैं जो लोगों को हैरान कर देती हैं क्योंकि उन्होंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा होता है। अभी एक ऐसा ही अतरंगी मामला तेलंगाना से सामने आ रहा है और हम आपको जब उस खबर की पूरी जानकारी देंगे तो आप भी हैरान हो जाएंगे। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।

आखिर क्या है यह अतरंगी मामला?

तेलंगाना के पालकुर्थी में रहने वाले वेंकन्ना नाम के शख्स ने नशे में धुत होने के बाद जो किया, वैसा कुछ आपने पहले शायद ही सुना होगा। दरअसल इस शख्स ने नशे में धुत होने के बाद परिवहन निगम की बस ही चोरी कर ली। उसने जनगांव बस स्टैंड पर खड़ीकिराए की RTC बस चुराई और उसे लेकर चला दिया। वो उस बस को लेकर सूर्यपेट की तरफ करीब 21 किलोमीटर तक गया मगर सिंगाराजुपल्ली टोल गेट के पास एक सीमेंट ब्लॉक से टकराने के बाद बस अचानक रुक गई। बता दें कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामला भी दर्ज कर लिया है।

कुछ समय पहले भी आया था एक अतरंगी मामला

आपको बता दें कि हर कुछ समय में एक से बढ़कर एक अतरंगी मामले सामने आते हैं। अभी कुछ समय पहले एक खबर सामने आई थी कि केरल के पलक्कड़ में एक शख्स ने केएसआरटीसी की बस चोरी कर ली। हालांकि चोर ने बस तो चुरा ली, लेकिन फिर उसे लेकर भागने में वह असफल रहा। बस चोरी करने के बाद आरोपी ने शहर के कई हिस्सों में बस को दौड़ाया मगर बस अनियंत्रित होती रही और उसने कई घरों और दुकानों में बस से टक्कर भी मारी। जब उससे वो बस और नहीं संभली तो आरोपी बस को छोड़कर वहां से फरार हो गया।

आपको बता दें कि इस मामले के अलावा अभी कुछ दिन पहले एक और अतरंगी खबर सामने आई थी। दरअसल एक शख्स को उज्जैन जाना था मगर उसे कोई साधन नहीं मिला। अब कोई साधन नहीं मिलने पर इंसान अपना प्लान रद्द कर देता है मगर इस आदमी ने बस स्टैंड पर खड़ी हरियाणा रोडवेज की बस ही चुरा ली और यह अतरंगी मामला सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और अभी कुछ दिनों की न्यायिक हिरासत में है। 

ये भी पढ़ें-

दुकान की छत पर चढ़कर सांड ने कर दी गलती, रेस्क्यू के दौरान उसके साथ हुआ हादसा, देखें Video