Cute Baby Funny Video: 'आज की रात मज़ा हुस्न का आंखों से लीजिए...' तमन्ना भाटिया का ये आइटम सॉन्ग सोशल मीडिया पर आज भी हिट ट्रैक में से एक है। इस गाने में तमन्ना भाटिया काफी ग्लैमरस लुक में नजर आ रही थीं। इस गाने के वीडियो का असर हर उम्र के लोगों पर पड़ा था चाहे वो बच्चे हों या बड़े हों! इसी बात को सच साबित करता एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में एक छोटा सा बच्चा टीवी पर तमन्ना भाटिया के इस गाने को बिना पलक झपकाए देखे ही जा रहा है। बच्चे का रिएक्शन देख उसके घर वाले भी वीडियो बनाने से खुद को नहीं रोक पाए। इस पर यूजर्स ने भी मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं।
इंस्टाग्राम पर देखें 'तमन्ना पगलू' की मस्ती
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को himanshutulsani.__1 और deepak.tulsani555 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो के ओवरलैप टेक्स्ट में लिखा है कि, 'आज मुझे पता चला कि तमन्ना सही थीं।' इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बेड पर बैठा बच्चा कैसे टीवी पर अपनी फेवरेट एक्ट्रेस के डांस को टकटकी लगाए देखे जा रहा है। बच्चे के चेहरे और शांति से बैठने की स्टाइल से साफ पता चल रहा है कि, ये वीडियो उसे काफी पसंद आया है।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अब तक 58 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और यही नहीं 944 लोगों ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि, 'भाई की सारी इंद्रियां सक्रिय हो गईं।' दूयरे ने लिखा कि, 'बच्चे इसे इसलिए देख रहे हैं क्योंकि इस वीडियो में बहुत अधिक जीवंत रंगों और दृश्यों का उपयोग किया गया है जो उनका ध्यान आकर्षित करते हैं।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'देख वो रहा है, मजे तो उसके पापा ले रहे हैं।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'कोई उसकी टीशर्ट पकड़ रहा है, कहीं प्यार में गिर ना जाए।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'Men will be Men.'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
Cute Video:'पूरे मर्द समाज में खुशी की लहर है...' मेट्रो में लड़की की हरकत देख बोले यूजर्स
बाइक को चोरों से बचाने का ये Desi Jugaad जरूर अपनाएं, देखकर लुटेरों को नानी याद आ जाएगी, VIDEO