A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सीतमढ़ी के मास्टर जी ने OMR चेक करने का निकाला अनोखा तरीका, Video देख लोगों ने कही ये बात

सीतमढ़ी के मास्टर जी ने OMR चेक करने का निकाला अनोखा तरीका, Video देख लोगों ने कही ये बात

एक बहुत ही मस्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो आपको भी हैरान कर सकता है। वहीं वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी अलग-अलग कमेंट करते हुए अपनी बात कही है।

viral video, viral news, trending video- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA ऐसा अनोखा तरीका आपने कभी देखा है?

सोशल मीडिया की गलियों में कब क्या देखने को मिल जाए, कौन जानता है। सुबह से लेकर शाम तक लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं। कोई लड़ाई-झगड़े का वीडियो पोस्ट करता है तो कोई ड्रामा और अतरंगी हरकत करने वालों का वीडियो पोस्ट करता है। कोई स्टंट का वीडियो पोस्ट करता तो कोई कुछ अनोखे वीडियो पोस्ट करता है। सुबह से लेकर शाम तक आपको सोशल मीडिया पर सभी तरह के वीडियो देखने को मिलते रहते हैं और इन्हीं सब में से कुछ जो बहुत ही ज्यादा यूनिक होते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे सीतामढ़ी के एक उच्च माध्यमिक स्कूल का बताया जा रहा है। वीडियो में नजर आता है कि एक मास्टर जी ने OMR आंसर शीट को चेक करने के लिए गजब का दिमाग लगाया है। मास्टर जी ने सवालों के मुताबिक एक दूसरे OMR शीट पर जवाब वाले बॉक्स को भर दिया और उसे काट दिया। इसके बाद उस OMR शीट पर वो बॉक्स खाली हो गए जो सही जवाब वाले हैं। फिर क्या था, वो उस अपने वाले OMR को बच्चों के OMR शीट पर रखते हैं और खाली बॉक्स में जितने दिखते, उन्हें गिन लेते और वो नंबर हो गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर iamkumarakhilesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 38 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वहीं कई सारे यूजर्स ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- इसलिए कुछ लोग सारे ऑप्शन को भर देते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- OMR तो कंप्यूटर में चेक होता है। तीसरे यूजर ने लिखा- बिहार बिगनर्स के लिए नहीं है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये आईडिया बिहार से बाहर नहीं जाना चाहिए।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दीदी की नॉलेज तो बड़ी कमाल की है, Video देख आपका भी दिमाग चकरा जाएगा

इसको बोलते हैं दारू की तड़प! शराब के चक्कर में खुद को मुसीबत में डाल बैठा शख्स, VIDEO वायरल