A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एंट्री के समय हुए हादसे से बाल-बाल बची दुल्हन, Video आपके भी उड़ा देगा होश

एंट्री के समय हुए हादसे से बाल-बाल बची दुल्हन, Video आपके भी उड़ा देगा होश

आज के समय में हर दुल्हन चाहती है कि उसकी एंट्री बिल्कुल गजब की हो मगर कभी-कभी इसी चक्कर में हादसे भी हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ आपको वायरल हो रहे वीडियो में देखने को मिलेगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@GHARKEKALESH वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

हर इंसान के लिए उसकी शादी सबसे खास पलों में से एक होता है क्योंकि इंसान शादी बार-बार नहीं करता है। इसी वजह से हर कोई चाहता है कि उसकी शादी इस तरीके से हो कि वो जिंदगी भर याद रहे और सारी यादें अच्छी और प्यारी हों। इसी कारण तो लोग अपनी शादी को ग्रैंड बनाने की कोशिश करता है। एंट्री से लेकर जयमाल तक, उसके बाद फेरों से लेकर विदाई, हर चीज को लोग ग्रैंड करने की कोशिश करते हैं मगर कई बार इस दौरान कुछ ऐसा हो जाता है जो लोगों के होश उड़ा देता है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें भी कुछ ऐसा ही दिखा। आइए उसके बारे में बताते हैं।

दुल्हन की एंट्री पर ऐसा क्या हुआ?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि दुल्हन की एंट्री हो रही है और दुल्हन की एंट्री बहुत ही गजब हो रही है। मगर इस दौरान एक पटाखा नहीं जल रहा होता है जिसे कुछ लोग जलाने की कोशिश करते हैं लेकिन तभी वो ब्लास्ट हो जाता है और आग की एक लपट तेजी से नीचे की तरफ आते दिखती है। इसमें राहत की बात यह है कि ऐसा होने से ठीक एक सेकंड पहले दुल्हन थोड़ी सी आगे आ गई थी और वो इसकी चपेट में नहीं आती है। राहत की बात यह भी है कि आग कहीं लगती नहीं है वरना कुछ भी हो सकता था।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'दुल्हन एक इंच से बच गई।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 87 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- दुल्हन तो बच गई मगर भाई गया। दूसरे यूजर ने लिखा- अब हम लोगों के लिए शादी सिर्फ शादी नहीं रह गई, सर्कस बन गया है। तीसरे यूजर ने लिखा- दुल्हन ने तो रिएक्ट भी नहीं किया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बाइक पर हवाबाजी करती लड़की का Video वायरल, लोगों ने कमेंट्स में कही ये बात

क्रीम रोल बनने का VIDEO देख भड़के सोशल मीडिया यूजर्स, बोले- "अब कभी नहीं खाएंगे"