1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दुल्हन भाव खा रही थी इसलिए दूल्हा सालियों को खिलाने लगा रसगुल्ला, लोग बोले- शादी से पहले ही ये उजाड़ लेगा अपना घर

दुल्हन भाव खा रही थी इसलिए दूल्हा सालियों को खिलाने लगा रसगुल्ला, लोग बोले- शादी से पहले ही ये उजाड़ लेगा अपना घर

सोशल मीडिया पर दूल्हा और दुल्हन का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि दूल्हे के सामने जब दुल्हन भाव खाने लगी तो दूल्हा अपनी सालियों की तरफ रूख कर गया।

वरमाला से पहले स्टेज पर खड़े दूल्हा और दुल्हन- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वरमाला से पहले स्टेज पर खड़े दूल्हा और दुल्हन

शादी-ब्याह के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो में कभी कोई मस्ती करते दिखता है तो कभी दूल्हा-दुल्हन अपना स्वैग दिखाते दिख जाते हैं। कई बार दूल्हे और दुल्हन के मजेदार पल भी वायरल हो जाते हैं। जिन्हें देख लोग हंसने पर मजबूर हो जाते हैं। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक दूल्हा और दुल्हन के बीच ऐसा लम्हा देखने को मिला, जिसे देखते ही लोग यह कहने लगे कि दूल्हा शादी से पहले ही अपना घर उजाड़ लेगा। लोग इस वीडियो को देखने के बाद तरह-तरह के मजेदार कमेंट भी करने लगे।

दूल्हे के सामने नखरे दिखा रही थी दुल्हन

वीडियो में देखा जा सकता है कि वरमाला के दौरान एक दूल्हा स्टेज पर अपने दोस्तों के साथ और दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ नजर आ रही है। वरमाला से ठीक पहले एक-दूसरे को मिठाई खिलाने की रस्म अदा की जा रही है। ऐसे में दूल्हा प्लेट में रखे रसगुल्ले को अपने हाथों से उठाता है और दुल्हन के मुंह की ओर बढ़ाने लगता है। दूल्हे को मिठाई खिलाता देख दुल्हन भाव खाने लगती है। जब दूल्हा दुल्हन को भाव खाते देखता है, तब वह अपना हाथ दुल्हन की सखियों की तरफ बढ़ा देता है और उन्हें रसगुल्ला खाने के लिए बोलता है। जिस पर दुल्हन की सहेलियां मना करती है लेकिन दूल्हा उन्हें रसगुल्ला खिलाने की जिद्द करने लगता है। ऐसे में दुल्हन गुस्से में दूल्हे का हाथ पकड़ती है और उसे वहीं स्टेज पर डांटने और फटकारने लगती है।

वीडियो पर लोगों ने खूब लगाए ठहाके

दूल्हा-दुल्हन का यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @sarcasm.flix नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर दूल्हे के इस हरकत पर खूब चटकारे भी लिए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- बहन तुम भाव खा लो वह रसगुल्ला किसी और को खिला देगा। दूसरे ने लिखा- साली भी तो आधी घर वाली होती है। तीसरे ने लिखा- अब दुल्हन रसगुल्ला नहीं खा रही तो दूल्हा बेचारा क्या करे, सालियों को ही पूछ लिया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

मारा श्याम को लगी घनश्याम को! स्टंट करते शख्स का Video आप भी देखें, हैरान हो जाएंगे

ऐसी बारात तो किसी ने सपने में भी नहीं देखी होगी, Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान