1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: इतना भी आत्म निर्भर नहीं होना था दीदी, अपनी ही शादी में गीत गाते दिखी दुल्हन

Video: इतना भी आत्म निर्भर नहीं होना था दीदी, अपनी ही शादी में गीत गाते दिखी दुल्हन

अपनी ही शादी में एक दुल्हन को गीत गाते हुए देखा गया। दुल्हन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दुल्हन को महिलाओं के बीच बैठकर गीत गाते हुए देखा जा सकता है।

गीत गाते हुए दुल्हन- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA गीत गाते हुए दुल्हन

शादियों में दुल्हन सज-धज कर अपने साजन का इंतजार करते दिखती है। उस दिन के लिए दुल्हन के पास कोई काम नहीं होता। वह किसी रानी की तरह ही होती है। उसके इस दिन को खास बनाने के लोग तमाम कोशिशों में लगे रहते हैं। खुशी, प्यार और यादगार पलों के साथ दुल्हन को उसके दूल्हे के साथ विदा किया जाता है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक आत्म निर्भर दुल्हन देखने को मिली। जो अपनी ही शादी को खास बनाने के लिए खुद गीत गाते दिखी। आमतौर पर शादियों में घर की अन्य महिलाएं गीत गाते दिखती हैं। लेकिन यहां मामला कुछ उलटा ही दिखा। यहां दुल्हन खुद अपनी शादी में गीत गाते दिखी।

दुल्हन अपनी ही शादी में गा रही थी गीत

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दुल्हन महिलाओं के बीच बैठकर माइक में शादी की गीत गा रही है। दुल्हन को शादी में गाए जाने वाले गाली वाली गीत को गाते हुए सुना जा सकता है। बिहार और पूर्वांचल उत्तर प्रदेश में शादियों में गाली गाए जाने की प्रथा है। ये गाली गीत बारातियों को सुनाने के लिए गाया जाता है। जिसमें उनकी मां-बहन को गाली दी जाती है। दुल्हन की सादगी, आत्मविश्वास और मधुर आवाज ने इस शादी को सच में बेहद ही खास और यादगार बना दिया। 

लोगों ने दुल्हन को बताया आत्म निर्भर

वीडियो सोशल मीडिया के लगभग सभी प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है। हमने ये वीडियो इंस्टाग्राम पर @_insta_love_4u_ नाम के अकाउंट पर देखा। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां कई लोगों ने इस दुल्हन को आत्म निर्भर बताया तो कई लोगों ने उसकी आवाज की खूब तारीफ की। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- इतना भी आत्म निर्भर नहीं बनना था दीदी। दूसरे ने लिखा- ये सोच रही शादी के बाद गली तो सुननी ही है ससुराल वालों से, फिल्हाल मैं सुना देती हूं मौका अच्छा है। तीसरे ने लिखा- यह दुल्हन तो कमाल है!

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

अपनी गली में कुत्ता भी शेर होता है! मालिक की गोद में बैठा डॉगी जंगल के राजा पर ही लगा भौंकने

स्पीड बोट के पीछे पड़ा भालू, मौत के मुंह से बच निकले पर्यटक, देखें ये खौफनाक Video