1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बैलबुद्धि मत समझ लेना इस बैल को, खुद से ही गाड़ी को खिंचकर काम पर पहुंचा बैल, Video देख दंग रह गए लोग

बैलबुद्धि मत समझ लेना इस बैल को, खुद से ही गाड़ी को खिंचकर काम पर पहुंचा बैल, Video देख दंग रह गए लोग

वायरल हो रहे इस वीडियो पर यह भी सवाल उठता है कि क्या यह बैल स्वाभाविक रूप से इतना समझदार है, या इसे इस तरह का काम करने के लिए कोई विशेष ट्रेनिंग दी गई है।

गाड़ी खिंचता बैल- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA गाड़ी खिंचता बैल

सोशल मीडिया पर कब क्या कुछ नया और अनोखा देखने को मिल जाए, इस बार में कुछ कहा नहीं जा सकता। इंसानों के साथ-साथ कई बार जानवर भी कुछ ऐसा कर दिखाते हैं, जिसे देख लोग हैरान रह जाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक बैल बिना किसी इंसानी मदद के खुद से ही अपनी गाड़ी को उठाकर काम पर चलते बनता है। इस "आत्मनिर्भर" बैल की समझदारी ने लोगों को हैरत में डाल दिया। 

बैल की समझदारी देख दंग रह गए लोग

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बैल की असाधारण समझदारी देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बैल शांति से अपनी गाड़ी की ओर बढ़ता है और खुद ही जुए को अपने कंधों पर फिट करता है और फिर गाड़ी को खींचते हुए अपने रास्ते पर निकल पड़ता है। इस पूरे नजारे में कोई भी इंसान नजर नहीं आया। जो इस बैल को ऐसा करने के लिए निर्देश दे रहा हो। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @log.kya.kahenge नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है।

लोगों ने बैल को बताया "आत्मनिर्भर भारत" का सच्चा प्रतीक 

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया। यूजर्स ने इस बैल की समझदारी की तारीफ करते हुए कमेंट्स की बौछार कर दी। एक यूजर ने लिखा, "यह बैल तो कुछ इंसानों से भी ज्यादा समझदार है, जो अपना काम इतनी जिम्मेदारी से करता है।" वहीं, दूसरे यूजर ने इसे "आत्मनिर्भर भारत" का सच्चा प्रतीक बताया। तीसरे ने मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा- "यह बैल तो ड्राइविंग लाइसेंस के लिए भी अप्लाई कर सकता है।" जबकि कई लोगों ने इस बैल को "इंटेलिजेंट" और "टैलेंटेड" जैसे शब्दों से नवाजा।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

आविष्कार के मामले में दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा जुगाड़ी कौम, अब इस वायरल Video ने उड़ाए लोगों के होश

ई बिहार ह बाबू! लोगों ने सरकारी पुल पर ही टिका दी बारात, आर्केस्ट्रा बुला नचाई गई लड़की