रेगिस्तान की तपती धूप और जलती रेत के बीच, जहां पानी की एक-एक बूंद अनमोल होती है। वहां एक ऊंट को पानी पिलाकर उसकी मदद करते एक शख्स का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्यास से तड़प रहे एक ऊंट को एक ट्रक ड्राइवर ने पानी पिलाकर उसकी जान बचाई।
ऊंट को पानी पिलाकर बचाई उसकी जान
वीडियो में एक ऊंट सड़क के किनारे बैठा दिख रहा है। जो गर्मी और प्यास के कारण पूरी तरह से निढाल हो चुका है। उसकी हालत ऐसी है कि वह हिलने-डुलने में भी असमर्थ दिख रहा है। तभी एक ट्रक ड्राइवर अपनी गाड़ी रोकता है और पानी की बोतल लेकर ऊंट के पास पहुंचता है। वह बड़े प्यार और धैर्य से ऊंट को पानी पिलाता है। जैसे ही पानी उसकी जीभ को छूता है, ऊंट धीरे-धीरे अपनी गर्दन उठाता है और उत्साह के साथ पानी पीने लगता है। कुछ ही पलों में उसकी आंखों में चमक लौट आती है और वह धीरे-धीरे अपनी खोई हुई ताकत हासिल कर लेता है। वीडियो में ड्राइवर की आवाज सुनाई देती है, जिसमें वह कहता है, "यह ऊंट प्यास से मरने वाला था। तापमान 55 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।"
लोगों ने ड्राइवर की तारीफ में कोई कसर नहीं छोड़ी
इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर 'AMAZlNGNATURE' नामक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 45 लाख लोगों ने देखा और 88 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। मानवता की मिसाल पेश करते इस ट्रक ड्राइवर को देख सोशल मीडिया यूजर्स ने उसकी तारीफ में कोई कसर नहीं छोड़ी। जहां वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "ड्राइवर ने मानवता का धर्म निभाया।" दूसरे ने लिखा- इसे कहते हैं असली पुण्य कमाना।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें:
जिस पिता को लड़की समझ रही थी मृत, वह 20 साल बाद जिंदा मिला, बेटी को देख शख्स खुद की आंखों पर नहीं कर पाया यकीन
इस इंजीनियरिंग को सलाम! मिस्त्री ने छत की सीढियों पर ही बना डाला टॉयलेट, खुले छत से भी दिखता है पूरा नजारा