कई बार ऐसा होता है कि हम अपनों से ऐसे बिछड़ जाते हैं। जिसके बाद उनके दोबारा मिलने की कोई उम्मीद नहीं होती। लेकिन कई बार कुछ ऐसे चमत्कार हो जाते हैं। जो बिछड़े लोगों को सालों बाद भी मिला देते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ एक लड़की के साथ, जिसका नाम एमी है। लड़की अपने आंटी के साथ रहती है। उसे बताया गया था कि उसके माता-पिता की एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। लेकिन लड़की को 20 साल बाद उसके पिता एक स्टोर में शॉपिंग करते मिले। जिन्हें वह अपने पास रखे फोटो की मदद से पहचान गई और उनके पास जाकर इस बात को कंफर्म करने की कोशिश की।
20 साल बाद लड़की को उसके पिता मिले
लड़की और उसके पिता के पुनर्मिलन का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह सबसे पहले अपने पिता को रोककर उन्हें फोटो दिखाते हुए उनसे यह पूछती है कि क्या ये आप हैं। शख्स अपनी पुरानी फोटो उस लड़की के हाथों में देखकर चौंक जाता है और उससे पूछता है कि मेरी ये फोटो तुम्हारे पास कैसे आई। इस पर लड़की बोलती है कि ये मेरे पापा की फोटो है और मेरे पास ये बचपन से ही है। यह सुन पहले तो शख्स को लगता है कि वह लड़की शायद उसके साथ कोई प्रैंक कर रही है। लेकिन जब लड़की अपना नाम और उम्र सही बताती है तो उस शख्स को उस पर भरोसा हो जाता है और वह उसके सामने बैठकर माफी मांगने लगता है। वह अपनी बेटी को बताता है कि एक कार हादसे में उसकी मां की मृत्यु हो गई थी। वह उस वक्त बहुत कम उम्र का था और ऐसे में वह एक संतान का बोझ नहीं संभाल पाता इसलिए वह उसे उसकी मौसी के पास छोड़कर दूर चला गया।
बेटी को देख फूले नहीं समाए उसके पिता
शख्स अपनी बेटी को देखने के बाद रोने लगता है और उत्सुकता से उसके बार में उससे कई सवाल पूछने लगता है। लड़की अपने पिता को अपने बारे में बताती है कि वह इस वक्त एक Law स्कूल से लॉ की पढ़ाई कर रही है। उसका एक बॉयफ्रेंड है, जो उसी स्कूल से Law पढ़ रहा है और वे दोनों एक साथ रहते हैं। लड़की अपने पापा को यह भी बताती है कि वह इस वक्त प्रेग्नेंट है और यह बच्चा उसके बॉयफ्रेंड का है। इतना सब कुछ सुनकर शख्स के आंखों में आंसू आ जाते हैं और वह अपनी बेटी के सामने रोने लगता है। उसे यकीन नहीं हो पा रहा था कि जिस बेटी को उसने 20 साल पहले किसी और को सौंप दिया था, वह आज उसके सामने खड़ी है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें:
पूरी की पूरी बकरी को एक बार में ही निगल गया यह खूंखार जानवर, Video देख सूख गए लोगों के प्राण