सोशल मीडिया पर हर दिन लोग कुछ समय तो बिताते ही हैं। यूथ तो सोशल मीडिया पर है ही, उसके अलावा बुजुर्ग और बच्चे तक आपको सोशल मीडिया पर मिल जाएंगे। आप भी अगर सोशल मीडिया की गलियों में दिन में थोड़ा बहुत भी चक्कर लगाते हैं तो आप एक दिन में कई सारे वीडियो देखते ही होंगे। उन्हीं सब वीडियो के बीच में आपको कुछ ऐसे वीडियो भी दिखते होंगे जो वायरल हो रहे होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि बारिश के बाद एक जगह की हालत बहुत खराब हो गई है। वहां जमीन पर सिर्फ और सिर्फ पानी ही नजर आ रहा है। अपार्टमेंट से भी पानी निकलकर सड़क पर आता हुआ नजर आ रहा है। सड़क पर भी पानी फ्लो में बह रहा है और इन सभी के बीच एक चचा नजर आ रहे हैं जिनके पास एक थर्मोकॉल की शीट है। वो कुछ देर तक तो डांस करते हैं और उसके बाद उस शीट को लिए पानी में कूद जाते हैं और फ्लो के साथ बहते दिखते हैं। अब उस गंदे पानी में क्या मजा आ रहा है, वो तो वही जानते हैं मगर वीडियो इसी कारण वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Madan_Chikna नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मुंबई में कभी भी मनोरंजन नहीं रुकता, शो चलते रहना चाहिए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- नाले के गंदे पानी में कौन सा मनोरंजन होता है भाई? दूसरे यूजर ने लिखा- मुंबई वाले बारिश का आनंद ले रहे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- फ्री का स्विमिंग पूल।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
नोटों की गड्डी में इस तरह से कुछ लोग करते हैं स्कैम, Video देख हो जाएंगे हैरान
इंडिया में भी बड़े कमाल के लोग रहते हैं, अब इसी आदमी की दुकान देख लीजिए